लाइव न्यूज़ :

पुतिन पर बोला अमेरिका- अपनी सेना की ओर से गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं रूसी राष्ट्रपति

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 10:12 IST

मीडिया से मुखातिब होते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केट बेडिंगफील्ड ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि पुतिन को उनके सलाहकारों द्वारा इस संबंध में गलत सूचना दी जा रही है कि रूसी सेना कितना खराब प्रदर्शन कर रही है और रूसी अर्थव्यवस्था को प्रतिबंधों से कैसे पंगु बनाया जा रहा है, क्योंकि उनके वरिष्ठ सलाहकार उन्हें सच बताने से बहुत डरते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केट बेडिंगफील्ड ने यह भी दोहराया कि राष्ट्रपति जो बाइडन रूस में शासन परिवर्तन की नीति की वकालत नहीं कर रहे हैं।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। यूक्रेन पर हुए रूसी आक्रमण के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

वॉशिंगटन: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका को जानकारी मिली है कि पुतिन अपनी सेना द्वारा गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं। बुधवार को यह जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन में जारी जंग एक रणनीतिक भूल है। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केट बेडिंगफील्ड ने कहा, "मैं यह कह सकती हूं कि, निश्चित रूप से, हमारे पास जानकारी है कि पुतिन रूसी सेना द्वारा गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पुतिन और उनके सैन्य नेतृत्व के बीच लगातार तनाव बना हुआ है।" 

उन्होंने कहा, "हमारा मानना ​​है कि पुतिन को उनके सलाहकारों द्वारा इस संबंध में गलत सूचना दी जा रही है कि रूसी सेना कितना खराब प्रदर्शन कर रही है और रूसी अर्थव्यवस्था को प्रतिबंधों से कैसे पंगु बनाया जा रहा है, क्योंकि उनके वरिष्ठ सलाहकार उन्हें सच बताने से बहुत डरते हैं।" बेडिंगफील्ड ने कहा, "इसलिए, यह तेजी से स्पष्ट होता जा रहा है कि पुतिन का युद्ध एक रणनीतिक भूल है, जिसने रूस को लंबे समय के लिए कमजोर बना दिया है और विश्व मंच पर वह अलग-थलग पड़ गया है।" 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि राष्ट्रपति जो बाइडन रूस में शासन परिवर्तन की नीति की वकालत नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, " कुछ दिन पहले उन्होंने जो कहा था वह स्वाभाविक आक्रोश से भरा बयान था, हमारे पास शासन परिवर्तन की औपचारिक नीति नहीं है। हम केवल रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने पर जोर दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि रूस अपनी गलती का परिणाम भुगते। पुतिन ने खुद भी कहा है कि प्रतिबंधों का प्रभाव काफी अधिक होगा। 

इसलिए हम यूक्रेन को सुरक्षा सहायता प्रदान करने और रूस पर महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" गौरतलब है कि बाइडन ने पिछले सप्ताह एक भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा था कि "यह शख्स सत्ता में नहीं रह सकता।" इसके बाद व्हाइट हाउस और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि बाइडन असल में पुतिन को बेदखल करने के बारे में बात नहीं कर रहे थे। 

बताते चलें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। इसके बाद से यूक्रेन युद्ध को अब तक एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी भी जंग रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, यूक्रेन पर हुए रूसी आक्रमण के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र में भी इस जंग को लेकर अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनWhite Houseअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट