लाइव न्यूज़ :

क्या है 'हेलफायर आर9एक्स' मिसाइल जिसके हमले में मारा गया अल-जवाहिरी, जानिए खासियत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 2, 2022 10:53 IST

आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को मारने के लिए अमेरिका ने अपनी खतरनाक हेलफायर आर9एक्स हथियार का इस्तेमाल किया था। सटीक निशाना लगाने के लिए मशहूर इस मिसाइल के अंदर से चाकू जैसे ब्लेड्स निकलते हैं जो टारगेट पर सटीक निशाना लगाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेलफायर आर9एक्स मिसाइल है बेहद खतरनाकमिसाइल के अंदर से चाकू जैसे ब्लेड्स निकलते हैंइस मिसाइल को 'फ्लाइंग गिंसू' यानी उड़ने वाला चाकू भी कहा जाता है

नई दिल्ली: अमेरिका में 9/11 के हमले की साजिश रचने के आरोपी अल-कायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मार दिया गया है। जवाहिरी की काबुल में मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना मिलने के बाद अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन चलाया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए पिछले कई हफ्तों से अलकायदा सरगना अल-जवाहिरी पर नजर रखे हुए थी। आखिर में ड्रोन हमले में बेहद खतरनाक 'हेलफायर आर9एक्स' मिसाइल का इस्तेमाल करके अल-जवाहिरी को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया गया।

क्या है 'हेलफायर आर9एक्स मिसाइल' की खासियत

'हेलफायर आर9एक्स' मिसाइल को दुनिया की सबसे खतरनाक मिलाइलों में गिना जाता है जो सटीक निशाना लगाने के लिए मशहूर है। अमेरिका अपने दुश्मनों पर सटीक हमला करने के लिए इसी मिसाइल का इस्तेमाल करता है। अपने अचूक निशाने के लिए इस मिसाइल को निंजा मिसाइल भी कहते हैं। यह मिसाइल अन्य मिसाइलों की तरह विस्फोट नहीं करती। बल्कि, इसके अंदर से चाकू जैसे ब्लेड्स निकलते हैं जो टारगेट पर सटीक निशाना लगाते हैं। हेलफायर मशीन को काफी घातक और टारगेट पर सटीक निशाना बनाने के लिए ही जाना जाता है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आस-पास के लोगों को कोई चोट नहीं पहुंचती है। रिहायशी इलाकों और बंकरों में छुपे दुश्मनों को खत्म करने के लिए इस मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है। 

हेलफायर आर9एक्स मिसाइलको ड्रोन, हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है। इस मिसाइल पर कैमरे और सेंसर्स भी लगे होते हैं जो विस्फोट से पहले तक रिकॉर्डिंग करते हैं। जब ये मिसाइल अपने निशाने पर हमला करती है तब छह ब्लेड्स का एक सेट निकलता हैं जिसके सामने आने वाला कोई भी इंसान कई टुकड़ों में कट जाता है। इस मिसाइल को 'फ्लाइंग गिंसू' यानी उड़ने वाला चाकू भी कहा जाता है।

टॅग्स :Al QaedaअमेरिकातालिबानTalibanअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल