लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर वहां क्या काम कर रहे हैं? अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर ने बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 1, 2024 10:01 IST

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ये घोषणा कर चुकी है कि विलियम्स और विल्मोर को घर जाने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। दोनों की वापसी एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शिप से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैंशौचालय ठीक करने, पंखे या लाइट बल्ब बदलने जैसे हर दिन के काम कर रहे हैंस्पेसशिप में खराबी आ जाने से अब अगले साल से पहले दोनों वापस नहीं आ पाएंगे

नई दिल्ली:  नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। यह जोड़ी गई तो थी बस एक हफ्ते के लिए लेकिन स्पेसशिप में खराबी आ जाने से अब अगले साल से पहले दोनों वापस नहीं आ पाएंगे। ऐसे में दोनों अंतरिक्ष यात्री अपना समय बिताने के लिए स्पेस में कुछ काम भी कर रहे हैं। 

एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने यूएसए टुडे को बताया कि बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स  शौचालय ठीक करने, पंखे या लाइट बल्ब बदलने जैसे हर दिन के काम कर रहे हैं। टेरी विर्ट्स, अंतरिक्ष स्टेशन के कमांडर थे। उन्होंने खुलासा किया कि विल्मोर और सुनीता विलियम्स के पास किए जाने वाले कार्यों की एक सूची है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ये घोषणा कर चुकी है कि विलियम्स और विल्मोर को घर जाने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। दोनों की वापसी एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शिप से होगी। फिलहाल दोनों अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं। उनके वापसी के कैप्सूल के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम लीक के कारण वापसी टालनी पड़ी।

नासा के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद टीम का हिस्सा हैं, जिसका मतलब है कि वे नियमित रखरखाव कार्य कर रहे हैं और प्रतिदिन विज्ञान प्रयोग कर रहे हैं। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष में उगाए गए पौधों को पर्याप्त पानी और पोषण प्रदान करना महत्वपूर्ण है क्योंकि मिशन पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे चंद्रमा और अंततः मंगल तक फैल रहे हैं।

नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री विर्ट्स ने यूएसए टुडे को ये भी बताया कि विलियम्स और विल्मोर ऐसे सिस्टम चला रहे हैं जो इंसानों के लिए अंतरिक्ष में जीवित रहना संभव बनाते हैं। विर्ट्स ने मीडिया को बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर आपके जीवन के हर दिन किसी न किसी प्रकार के रखरखाव और मरम्मत के काम में ही लगते हैं।

टॅग्स :नासाएलन मस्कSpaceX
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!