लाइव न्यूज़ :

अमीर देशों को पूरी दुनिया में कोविड-19 टीकाकरण के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए: पूर्व यूएनजीए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:50 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, आठ फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि अमीर देशों को बौद्धिक संपदा संबंधी नियमों में ढील देकर विकासशील देशों में टीके के निर्माण समेत कोविड-19 से बचाव के लिए समूची दुनिया में टीकाकरण को लेकर हर संभव कदम उठाने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 73 वें सत्र की अध्यक्ष रहीं मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने महामारी से उबरने और आगे की बड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए बहुपक्षीय व्यवस्था में गंभीर सुधार की जरूरत को रेखांकित किया।

उन्होंने ‘जल्द बेहतरी के लिए वैश्विक नेतृत्व की आवश्यकता’ को लेकर ‘ऑप-ऐड’ में कहा, ‘‘छोटे हितों और दावों से ऊपर उठकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग होना चाहिए। बहुपक्षीय व्यवस्था के लिए गंभीर सुधार की जरूरत है।’’

इक्वाडोर की पूर्व विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री एस्पिनोसा ने कहा, ‘‘हमें फौरी कामयाबी की भी जरूरत है ताकि वैश्विक महामारी का सामना कर रहे लोगों की घबराहट दूर हो और आगामी दिनों की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दिशा में व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा कायम हो सके।’’

उन्होंने कहा कि 2009 के आर्थिक संकट के एक दशक बाद महामारी के साथ, जलवायु संकट का खतरा भी मंडरा रहा है और आर्थिक विभाजन बढ़ता जा रहा है।

इक्वाडोर की नेता ने कहा कि यह महामारी, मतभेद दूर करने और वैश्विक चुनौतियों पर साथ मिलकर काम करने के लिए हमारी क्षमता की परीक्षा है और निश्चित तौर पर काफी काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमीर देशों को डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) में बौद्धिक संपदा नियमों में ढील देकर विकासशील देशों में टीके के उत्पादन की अनुमति देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में कोष के आवंटन पर भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए ताकि अक्टूबर तक कार्यक्रम की शुरुआत हो जाए। आर्थिक संकट का सामना कर रहे देशों के लिए भी कर्ज राहत की योजना पेश की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर