लाइव न्यूज़ :

Venezuela: काराकस में 7 विस्फोट, कम ऊंचाई पर उड़ते दिखे विमान, अमेरिकी हमले की आशंका?, देखिए 3 वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2026 12:54 IST

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार, 3 दिसंबर की सुबह कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे घटनास्थल से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है।वीडियो में कई धमाके दिखाई दे रहे हैं।सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

काराकसः वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गईं और कई विमान कम ऊंचाई पर उड़ते देखे गए। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। विस्फोट की आवाजें सुनाई देने के बाद विभिन्न इलाकों में लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित सोशल मीडिया साइटों पर साझा किए गए वीडियो में कई धमाके दिखाई दे रहे हैं और घटनास्थल से धुआं उठता हुआ नजर आ रहा है।

स्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए एक वीडियो में वेनेजुएला के काराकास पर संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमलों के बीच पृष्ठभूमि में विस्फोटों के साथ आसमान में लड़ाकू विमान दिखाई दे रहे हैं। X पर साझा किए गए एक अन्य वीडियो में कराकस में संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमलों के कारण हुए विस्फोटों से भीषण आग दिखाई दे रही है।

हालांकि, अमेरिकी हमले के संबंध में वेनेजुएला के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दृश्य साझा करते हुए बताया कि शनिवार को पूरे शहर में धमाकों जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण काराकास क्षेत्र में बिजली कटौती की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।

काराकस की राजधानी के निवासियों ने तड़के कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों और सायरन की आवाज़ें सुनीं। धमाके इतने ज़ोरदार थे कि घरों और खिड़कियों में कंपन होने लगा, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 2 बजे घटी, जिसके दृश्यों में कई स्थानों से आग और धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, फोर्ट टियूना सेना अड्डे, ला कार्लोटा हवाई अड्डे, 23 डी एनेरो इलाके और राष्ट्रपति निवास मिराफ्लोरेस पैलेस के आसपास संदिग्ध हवाई हमला हुआ है। न तो वेनेजुएला के अधिकारियों और न ही अमेरिकी अधिकारियों ने घटना की प्रकृति की पुष्टि करते हुए कोई बयान जारी किया है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना दी है।

कुछ ऑनलाइन अटकलों में कहा गया है कि अमेरिकी सेना के सीएच-47 चिनूक विमान शहर के आसमान में उड़ते हुए देखे गए थे। अधिकारियों ने अभी तक विस्फोटों के कारण की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी के घायल होने की सूचना दी है। आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा बलों को स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचते देखा गया।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल