लाइव न्यूज़ :

Tehran Metro: तेहरान मेट्रो में हिजाब पहने बिना सवार हुई किशोरी, चंद मिनट बाद संदेहास्पद घटना में घायल हुई ईरानी किशोरी की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2023 15:57 IST

Tehran Metro: ईरान की सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। अरमिता गेरावंद की तेहरान में कई हफ्तों तक कोमा में रहने के बाद मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की ईरान पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी।अमीनी की मौत के बाद देश में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे।हिजाब पहनने के आरोप में नैतिकता पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Tehran Metro: तेहरान मेट्रो में कुछ सप्ताह पहले हिजाब पहने बिना सवार होने के चंद मिनट बाद एक संदेहास्पद घटना में घायल हुई ईरानी किशोरी की मौत हो गई है। ईरान की सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। अरमिता गेरावंद की तेहरान में कई हफ्तों तक कोमा में रहने के बाद मौत हो गई।

इस घटना से करीब एक साल पहले महसा अमीनी नाम की युवती की ईरान पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। अमीनी की मौत के बाद देश में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे। अमीनी को अनुचित तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में नैतिकता पुलिस ने हिरासत में लिया था। गेरावंद के एक अक्टूबर को घायल होने और अब उसकी मौत की खबर से देश में फिर से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन होने की आशंका है।

विशेष रूप से तेहरान और अन्य जगहों पर महिलाएं हिजाब पहनने संबंधी कानून की अवहेलना करती हैं, जो देश के धर्मतंत्र के प्रति उनके असंतोष का संकेत है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने हिजाब संबंधी कानून को लेकर व्यापक अशांति का जिक्र किए बिना गेरावंद की मौत की सूचना दी।

गेरावंद के ट्रेन के सवार होने के कुछ सेकंड बाद क्या हुआ, यह सवाल अब भी बना हुआ है। उसके माता-पिता ने सरकारी मीडिया से कहा कि रक्तचाप की समस्या, गिरने या शायद दोनों के कारण उनकी बेटी घायल हुई। वहीं, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि हिजाब न पहनने के कारण गेरावंद को धक्का दिया गया होगा या उस पर हमला किया गया होगा।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। आईआरएनएन ने कहा, ‘‘अरमिता गेरावंद के चिकित्सकों द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रक्तचाप में अचानक गिरावट आने के कारण वह गिर गई, उसके मस्तिष्क में चोट लगी, जिसके बाद उसे लगातार ऐंठन हुई, मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो गई और उसमें सूजन आ गई।’’ 

टॅग्स :ईरानमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा