लाइव न्यूज़ :

Russian military plane crash: आग की लपटों में तब्दील होने के बाद रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार 15 कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2024 17:34 IST

Russian military plane crash: रूसी सेना का एक परिवहन विमान मंगलवार को पश्चिमी रूस के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज में दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। दुर्घटना में विमान में सवार कम से कम 15 कर्मियों की मौत हो गई।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Russian military plane crash: रूस में बड़ा हादसा हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक सैन्य परिवहन विमान उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 15 लोग सवार थे। रूसी मीडिया पर एक ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि एक सैन्य मालवाहक विमान में आग लग गई और वह मॉस्को के उत्तर-पूर्व में इवानोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना मंगलवार को हुई, जब IL-76 विमान को उसके एक इंजन में आग लगने के साथ जमीन की ओर उतरते हुए देखा गया। मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य फुटेज में दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में विमान में सवार कम से कम 15 कर्मियों की मौत हो गई।

विमान में 15 लोग सवार थे। मंत्रालय के मुताबिक, आईएल-76 विमान इवानोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के आठ सदस्य और सात यात्री सवार थे। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के दौरान इंजन में आग लगने को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कहा गया कि उसके एक इंजन में आग लग गई। इससे पहले जनवरी में एक रूसी सैन्य विमान 65 यूक्रेनी सेवा सदस्यों के साथ-साथ छह चालक दल के सदस्यों और तीन लोगों को ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

मंत्रालय ने यूक्रेन पर POW के विमान को मार गिराने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि कैदियों को अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। दो वरिष्ठ रूसी सांसदों ने बिना सबूत दिए आरोप लगाया कि विमान को यूक्रेनी बलों द्वारा छोड़ी गई मिसाइलों से गिराया गया था।

टॅग्स :रूसविमान दुर्घटनाव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल