लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकियों में मतदान करने की दर 2020 के चुनाव में सबसे अधिक रही

By भाषा | Updated: May 21, 2021 13:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 मई अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पिछले साल हुए चुनाव में 71 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने मतदान किया जो एशियाई-अमेरिकी समुदाय में सबसे अधिक दर है। यह जानकारी शोधकर्ता ने अमेरिका के मौजूदा जनसंख्या सर्वेक्षण आंकड़ों के हवाले से दी है।

शोधकर्ता कार्तिक रामकृष्णन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में अमेरिकी मौजूदा जनसंख्या सर्वेक्षण के आंकडों के हवाले से लिखा कि वर्ष 2020 के चुनाव में एशियाई-अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपवासियों (एएपीआई) की मतदान दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

उन्होंने लिखा, ‘‘वर्ष 2020 के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी और जापानी-अमेरिकियों के बीच मतदान की दर सबसे अधिक रही और कुल वयस्क नागरिकों में से क्रमश: 71 प्रतिशत और 66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।’’

रामकृष्णन ने लिखा कि इस प्रकार वर्ष 2016 के चुनाव के मुकाबले भारतीय-अमेरिकियों के मतदान करने की दर में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि जापानी-अमेरिकियों के मतदान दर में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

एशियाई समुदाय में मतदान प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक वृद्धि कोरियाई-अमेरिकियों के मतदान दर में हुई है और वर्ष 2016 के 45 प्रतिशत के मुकाबले वर्ष 2020 में समुदाय के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, फिलीपीनो अमेरिकियों के मतदान प्रतिशत में मामूली वृद्धि हुई और वर्ष 2020 के चुनाव में एशियाई समुदायों में सबसे कम मतदान दर फिलीपीनों का रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'