लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: "जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार, पुतिन को..., ट्रंप ने युद्धविराम समझौते पर दिया जोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 10:03 IST

Russia-Ukraine War: डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की रूस के साथ समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

Open in App

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ “समझौता करना चाहिए”। ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति के साथ यथाशीघ्र मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने रूसी समकक्ष को यूक्रेन में ‘बेवकूफी भरी जंग’ खत्म करने या फिर ऊंचे शुल्क और प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी थी। 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले ट्रंप ने बुधवार को अपने स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह बात कही।

बृहस्पतिवार को ‘ओवल ऑफिस’ में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें (पुतिन को) समझौता करना चाहिए।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रूस पर प्रतिबंध पुतिन को बातचीत करने के लिए मजबूर करेंगे, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता”। उन्होंने कहा, “रूस को एक समझौता करना चाहिए। हो सकता है कि वे समझौता करना चाहते हों। मुझे लगता है, मैंने जो सुना है, उसके अनुसार पुतिन मुझसे मिलना चाहेंगे। और हम जल्द से जल्द मिलेंगे। मैं तुरंत मिलूंगा। युद्ध के मैदान में सैनिक मारे जा रहे हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा कोई युद्धक्षेत्र नहीं देखा गया... और मेरे पास ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें आप नहीं देखना चाहेंगे। हर दिन इतनी संख्या में सैनिक मारे जा रहे हैं, जैसा हमने दशकों में नहीं देखा। इस युद्ध को समाप्त करना अच्छा होगा। यह एक हास्यास्पद युद्ध है।” एक अन्य सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने कहा, “वह (वोलोदिमिर जेलेंस्की) समझौता करने के लिए तैयार हैं। वह रुकना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं। रूस ने भी ऐसा ही किया। रूस ने ज्यादा सैनिक खोए, उसने 8,00,000 सैनिक खो दिए।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही युद्ध विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास “रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर शुल्क, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।”

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वईरान के खिलाफ युद्ध में दोस्तों ने दिया धोखा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं