लाइव न्यूज़ :

साठ साल से अधिक आयु के लोगों का अकेलापन दूर करने में नाकाम रहे आभासी संपर्क माध्यम: शोध

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:56 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 26 जुलाई कोविड-19 महामारी के दौरान आभासी संपर्क माध्यम ब्रिटेन और अमेरिका में रह रहे 60 साल से अधिक आयु के लोगों के अकेलेपन को दूर करने में नाकाम रहे। सोमवार को संपन्न हुए नए शोध में यह बात कही गई है।

ब्रिटेन और कनाडा में समाजशास्त्रियों द्वारा किए गए शोध में कोविड-19 के प्रकोप के बाद अमेरिका में अकेलेपन में उल्लेखनीय वृद्धि और ब्रिटेन में सामान्य मानसिक स्वास्थ में गिरावट देखी गई।

शोध में पता चला कि महामारी के दौरान, व्यक्तिगत रूप से मिलने की जगह बातचीत के वर्चुअल माध्यमों जैसे फोन कॉल, संदेश, ऑनलाइन ऑडियो व वीडियो चैट और सोशल मीडिया ने ले ली, लेकिन ये माध्यम मददगार नहीं रहे और इनसे अकेलेपन में इजाफा हुआ।

लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के डॉ यांग हू ने कहा, ''हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि ब्रिटेन और अन्य जगहों पर तेजी से डिजिटलीकरण के बावजूद, सामाजिक संपर्क के डिजिटल साधन वृद्ध लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के मामले में व्यक्तिगत संपर्क की जगह नहीं ले सके।

शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन की आर्थिक एवं सामाजिक अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित कोविड-19 सामाजिक बोध सर्वे और यूएसए स्वास्थ्य एवं सेवानिवृत्त सर्वे के राष्ट्रीय डाटा का विश्लेषण किया।

ब्रिटेन में, 60 या उससे अधिक आयु के 5,148 वृद्ध लोगों और अमेरिका में 1,391 लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। दोनों के महामारी से पहले (2018-19) और महामारी के दौरान (जुलाई 2020) के डेटा का विश्लेषण किया गया। सर्वे मे पता चला कि ब्रिटेन और अमेरिका में रह रहे 60 साल से अधिक आयु के लोगों ने अकेलेपन में बहुत ज्यादा वृद्धि का अनुभव किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना