लाइव न्यूज़ :

वर्जिन समूह के रिचर्ड ब्रैनसन अपने रॉकेट से जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:42 IST

Open in App

ट्रूथ ऑर कॉन्सिक्वेंसेस (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन रविवार को अपने रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष यात्रा पर निकलेंगे।

अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा और इसमें ब्रैनसन के साथ कंपनी के पांच कर्मचारी भी होंगे। ब्रैनसन ने अचानक ही पिछले दिनों ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी। उनकी उड़ान का मकसद अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देना है जिसके लिए पहले से 600 से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं।

ब्रिटेन के वर्जिन समूह के संस्थापक ब्रैनसन एक सप्ताह में 71 साल के हो जाएंगे। इस गर्मी के अंत तक उनके उड़ान पर जाने की संभावना नहीं थी लेकिन ‘ब्लू ऑरिजिन’ के जेफ बेजोस द्वारा 20 जुलाई को वेस्ट टेक्सास से अपने रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाने की घोषणा के बाद ब्रैनसन ने पहले ही अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने का फैसला किया।

‘ब्लू ऑरिजिन’ और एलन मस्क के ‘स्पेसएक्स’ द्वारा कैप्सूल आधारित बूस्टर रॉकेट के बजाए ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ अलग किस्म के यान का इस्तेमाल कर रहा है। यह अंतरिक्ष यान करीब 44,000 फुट की ऊंचाई पर ले जाएगा और यान में लगी मोटर दूसरे हिस्से को अंतरिक्ष में पहुंचा देगी। इस दौरान तीन से चार मिनट तक अंतरिक्ष यात्री भारहीनता महसूस करेंगे। वर्जिन गैलैक्टिक ने पहली बार 2018 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर