लाइव न्यूज़ :

वीडियो: फिनलैंड पीएम के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम दिखे पार्टी करते, भारी भीड़ के सामने खुलेआम पिया बीयर

By आजाद खान | Updated: August 24, 2022 15:08 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि रॉक कॉन्सर्ट में भीड़ शोर-गुल मचा रही है और ऑस्ट्रेलियाई पीएम बीयर पी रहे है। इस बीच वह खड़े होते है और भीड़ से कुछ कहकर फिर बैठ जाते है।

Open in App
ठळक मुद्देफिनलैंड पीएम के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम के पार्टी वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई पीएम को एक रॉक कॉन्सर्ट में बीयर पीते हुए देखा गया है। यही नहीं रॉक कॉन्सर्ट में जमा भीड़ ऑस्ट्रेलियाई पीएम के बीयर पीने पर चीयर भी कर रही है।

मेलबोर्न: ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक रॉक कॉन्सर्ट में भीड़ के सामने बीयर पीते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें पीएम एंथनी अल्बनीज को खुलेआम बीयर पीते हुए देखा गया है। 

पीएम एंथनी अल्बनीज का यह वीडियो तब सामने आया है जब दो दिन पहले अपने दोस्तें के साथ पार्टी करने पर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन की काफी आलोचना हुई थी। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

क्या करते दिखें ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज सिडनी में आयोजित एक रॉक कॉन्सर्ट में शामिल हुए है। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि वहां काफी भीड़ है और पीएम एंथनी अल्बनीज ग्लास में बीयर पी रहे है। 

इस बीच अपनी बीयर खत्म करने के बाद वह खड़ा होते है और भीड़ से कुछ कहकर वापस बैठ जाते है। पीएम एंथनी अल्बनीज के इस अन्दाज को देख वहां मौजूद उनके फैंस काफी शोर मचाते है। 

इससे पहले फिनलैंड की पीएम के पार्टी करने पर छिड़ चुका है विवाद

आपको बता दें कि इससे पहले फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन द्वारा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने को लेकर विवाद हो चुका है। उन पर पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने का भी आरोप लगा था जिस कारण उन्होंने ड्रग टेस्ट लेना पड़ा था। 

हालांकि टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और इस के बाद प्रधानमंत्री सना मारिन ने एक बयान भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जीवन में कभी भी ड्रग्स नहीं ली है।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियावायरल वीडियोFinlandशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!