लाइव न्यूज़ :

VIDEO: गाजा को लेकर पाकिस्तान में टीएलपी का हिंसक आंदोलन, कई लोगों की मौत, पुलिसकर्मी भी मारा गया

By रुस्तम राणा | Updated: October 13, 2025 15:43 IST

पंजाब पुलिस ने मुरीदके में रात भर टीएलपी प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई की, जिसके बाद हिंसक झड़पें हुईं और कई प्रदर्शनकारी मारे गए या घायल हुए।

Open in App

लाहौर: पाकिस्तान में अशांति हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। सोमवार को लाहौर में इज़राइल विरोधी मार्च के दौरान तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम एक पुलिस अधिकारी और कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। 

प्रदर्शनकारी फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में मार्च कर रहे थे। राजधानी इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे टीएलपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया है।

पंजाब पुलिस ने मुरीदके में रात भर टीएलपी प्रदर्शनकारियों पर बड़ी कार्रवाई की, जिसके बाद हिंसक झड़पें हुईं और कई प्रदर्शनकारी मारे गए या घायल हुए। पार्टी प्रमुख साद हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में लाहौर से निकल रहे इस्लामी समूह के मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया और आँसू गैस के गोले छोड़े।

सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर विश्वास करें तो 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हज़ारों घायल हुए हैं। हिंसक झड़प में एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई। पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के हताहत होने की पुष्टि नहीं की, लेकिन टीएलपी ने एक बयान में कहा कि उसके कई समर्थक मारे गए या घायल हुए हैं।

पाकिस्तान पुलिस और रेंजर्स द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करते हुए दृश्य सामने आए हैं। काले धुएं के घने गुबार आसमान में उठ रहे हैं।

कथित तौर पर, टीएलपी प्रमुख साद हुसैन रिज़वी को भी झड़पों में पाकिस्तानी पुलिस ने गोली मार दी। टीएलपी के अनुसार, अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में उन्हें कई गोलियाँ लगीं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिज़वी को कथित तौर पर गोली मारे जाने से पहले, टीएलपी ने सोशल मीडिया पर रिज़वी का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें सुरक्षा बलों से गोलीबारी बंद करने का आग्रह करते और बातचीत के लिए तैयार होने की बात कहते सुना जा सकता है। जब रिज़वी समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तब पृष्ठभूमि में गोलियों की आवाज़ सुनी जा सकती थी।                        

टॅग्स :पाकिस्तानLahore Policeइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?