लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अमेरिकी प्रस्तोता कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:34 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, तीन जनवरी प्रसिद्ध टॉक शो होस्ट लैरी किंग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से रविवार को यह जानकारी मिली।

वह 87 वर्ष के हैं।

सीएनएन के पूर्व साक्षात्कारकर्ता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह एक सप्ताह से अधिक समय से सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में हैं।

किंग के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से उनके अस्पताल में भर्ती होने पर कोई टिप्पणी नहीं की है, और उनकी वर्तमान हालत के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है।

एक सूत्र ने सीएनएन को बताया, ‘‘लैरी पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़े हैं और वह इससे भी जोरदार तरीके से लड़ रहे हैं।”

किंग के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर कैलिफोर्निया में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर