लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो ने सेना से कहा, ‘‘तख्तापलट की साजिश रचने वाले प्रत्येक व्यक्ति’’ का विरोध करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 19:02 IST

विपक्ष के नेता जुआन गुएदो के पक्ष में बढ़ते सैन्य समर्थन और उसे बाद सड़कों पर हुए संघर्ष के बाद यह बयान आया है। संघर्ष में चार प्रदर्शनकारी मारे गए। गौरतलब है कि गुएदो ने मंगलवार को सशस्त्र सेनाओं से मादुरो के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वेनेजुएला में विपक्ष के नेता लियोपोल्ड लोपेज को नहीं सौंपेगी।लोपेज को सबसे पहले 2014 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भड़काने का आरोप है। 

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सशस्त्र सेनाओं से बृहस्पतिवार को ‘‘तख्तापलट की साजिश रचने वाले प्रत्येक व्यक्ति’’ का विरोध करने का आह्वान किया। विपक्ष के नेता जुआन गुएदो के पक्ष में बढ़ते सैन्य समर्थन और उसे बाद सड़कों पर हुए संघर्ष के बाद यह बयान आया है। संघर्ष में चार प्रदर्शनकारी मारे गए।

गौरतलब है कि गुएदो ने मंगलवार को सशस्त्र सेनाओं से मादुरो के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। गुएदो को 50 से अधिक देशों ने संकटग्रस्त देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे रखी है। गुएदो की अपील को एक छोटे-से समूह ने माना।

बाकी सेना ने सरकार के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और मादुरो अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद अपनी जगह पर बने हुए हैं। मादुरो ने सेना की उच्च कमान के साथ टेलीविजन पर एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हां, हम लड़ रहे हैं -किसी भी देशद्रोही, तख्तापलट की साजिश रचने वाले को पराजित करने के लिए इस लड़ाई में मनोबल ऊंचा रखिए।’’

इस बीच, स्पेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वेनेजुएला में विपक्ष के नेता लियोपोल्ड लोपेज को नहीं सौंपेगी। लोपेज काराकस में वांछित है लेकिन उन्होंने काराकस में मैड्रिड दूतावास में शरण ले रखी है। लोपेज मंगलवार को विपक्षी नेता गुएदो के साथ एक प्रदर्शन में नजर आए।

बाद में लोपेज ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ चिली दूतावास में शरण मांगी और उसके बाद उन्होंने स्पेन के दूतावास में गुहार लगाई। लोपेज को सबसे पहले 2014 में गिरफ्तार किया गया था और उन पर सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन भड़काने का आरोप है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा