लाइव न्यूज़ :

मिनेसोटा के दो सांसदों को गोली मारने के मामले में संदिग्ध अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 10:26 IST

डेमोक्रेट पार्टी की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क को घर में घुस कर गोली मारी गई थी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने जांच के विवरण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए गए थे।

बेले प्लेनः अमेरिका में मिनेसोटा के दो सांसदों को गोली मारने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि वैंस बोएल्टर को रविवार शाम पकड़ा गया। हालांकि, अधिकारी ने जांच के विवरण के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

डेमोक्रेट पार्टी की पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क को घर में घुस कर गोली मारी गई थी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी। सांसद जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी यवेटे भी चैम्पलिन स्थित अपने घर में घायल मिले थे। रविवार को ‘ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल अप्रेहेंशन’ के सुपरिंटेंडेंट ड्रू इवांस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए गए थे।

जिसे बाद में पकड़ लिया गया। इवांस ने बताया कि अधिकारियों को रविवार को मिनियापोलिस से कुछ दूर स्थित ग्रीन आइल में बोएल्टर के घर के पास एक खेत से उसकी कार मिली। अधिकारी ने यह भी बताया कि कार में कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, लेकिन उन्होंने विवरण नहीं दिया।

टॅग्स :अमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा