लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा अमेरिका : तालिबान

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:25 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर (एपी) आर्थिक आपदा के कगार पर पहुंच चुके अफगानिस्तान को अमेरिका मानवीय सहायता मुहैया कराने पर सहमत हो गया है। हालांकि उसने देश के नए तालिबान शासकों को राजनीतिक मान्यता देने से इंकार कर दिया है। तालिबान ने यह जानकारी दी है।

अमेरिकी सैनिकों के अगस्त में देश से हटने के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच पहली सीधी वार्ता के बाद यह बयान आया है।

अमेरिकी बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान के लोगों को सीधे तौर पर ठोस मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की।’’

तालिबान ने रविवार को कहा कि वार्ता कतर के दोहा में हुई जो ‘‘अच्छी रही।’’

अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया कि वार्ता तालिबान को मान्यता देने की पहली कड़ी नहीं है, जो 15 अगस्त से सत्ता में आया है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वार्ता को ‘‘ठोस एवं पेशेवर’’ करार दिया और कहा कि अमेरिकी पक्ष ने इस बात को दोहराया कि तालिबान के शब्दों पर नहीं बल्कि उसके कार्यों के माध्यम से उसका आकलन किया जाएगा।

तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि संगठन के विदेश मंत्री ने वार्ता के दौरान अमेरिका को आश्वासन दिया कि चरमपंथियों द्वारा दूसरे देशों के खिलाफ हमला करने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक