लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के दूतावास, वाणिज्य दूतावासों को अमेरिका ने अपने कब्जे में लिया, जानिए क्यों उठाया ये कदम?

By भाषा | Updated: May 18, 2022 10:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी हैतालिबान ने पिछले साल अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था

वाशिंगटन, 18 मई (एपी) अमेरिका ने वाशिंगटन में अफगानिस्तान के दूतावास और न्यूयार्क तथा कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित वाणिज्य दूतावासों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि उसने इन दूतावासों की सुरक्षा और रख रखाव का जिम्मा सोमवार से पूरी तरह ले लिया है और अगला आदेश जारी होने तक, बिना अनुमति के कोई भी इनमें प्रवेश नहीं कर सकता।

अफगानिस्तान के दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने 16 मई दोपहर से “अमेरिका में राजनयिक और अन्य गतिविधियां औपचारिक रूप से बंद कर दी थीं” जिसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से उक्त कदम उठाया गया। अमेरिका ने अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। तालिबान ने पिछले साल अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अमेरिका का अफगानिस्तान के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध भी नहीं हैं।

बुधवार को मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अगला आदेश जारी होने तक, विदेश मंत्रालय के विदेशी मिशन कार्यालय ने उक्त मिशन की संपत्ति की सुरक्षा और संरक्षण का पूरा दायित्व संभाल लिया है। इसमें अमेरिका स्थित अफगानिस्तान के दूतावास या वाणिज्य दूतावास की सभी वास्तविक संपत्ति, अभिलेख और वित्तीय संपत्ति शामिल हैं।”

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तानतालिबानEmbassy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट