लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में क्लस्टर बम भेजेगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे बताया मुश्किल फैसला, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2023 07:19 IST

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन यूक्रेन को हजारों 'कलस्टर म्यूनिशन' (बम) उपलब्ध कराएगा और इस विवादित विस्फोटक से आम लोगों को खतरे को लेकर नाटो के सहयोगियों की चिंताओं को दूर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिथुआनिया में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले यह फैसला हुआ है।'म्यूनिशन' हथियार के तहत हवा में एक बम फेंका जाता है और फिर इसमें से छोटे-छोटे बम निकलते हैं।अमेरिका को लगता है कि यह हथियार रूस को पीछे धकेलने के वास्ते यूक्रेन के लिए जरूरी हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन यूक्रेन को हजारों 'कलस्टर म्यूनिशन' (बम) उपलब्ध कराएगा और इस विवादित विस्फोटक से आम लोगों को खतरे को लेकर नाटो के सहयोगियों की चिंताओं को दूर करेगा। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिथुआनिया में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले यह फैसला हुआ है। 

क्या है 'म्यूनिशन' हथियार?

इस सम्मेलन में जो बाइडन सहयोगियों के ऐसे सवालों का सामना कर सकते हैं कि अमेरिका वे हथियार यूक्रेन को क्यों भेज रहा है जिसे नाटो के दो तिहाई से ज्यादा सदस्यों ने प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि इनका रिकॉर्ड रहा है कि ये आम नागरिकों को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। 'म्यूनिशन' हथियार के तहत हवा में एक बम फेंका जाता है और फिर इसमें से छोटे-छोटे बम निकलते हैं। 

अमेरिका को लगता है कि यह हथियार रूस को पीछे धकेलने के वास्ते यूक्रेन के लिए जरूरी हैं। सुलिवन ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन को ऐसे 'म्यूनिशन' देगा जिनमें से निकलने वाले छोटे बमों के न फटने की दर कम होगी। 

न फटने वाले बम आम लोगों के लिए बड़ा खतरा

सुलिवन ने व्हाइट हाउस में कहा कि वे मानते हैं कि 'क्लस्टर म्यूनिशन' से निकलकर न फटने वाले बम आम लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं और यही वजह थी कि अमेरिका जहां तक मुमकिन हुआ इस फैसले को टालता रहा। 

उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे कि वह अपना बचाव ही न कर पाए।" 'क्लस्टर बम' का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने के लिए एक संधि पर 120 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अमेरिका, रूस और यूक्रेन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 

क्या बोले जो बाइडन?

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन को क्लस्टर युद्ध सामग्री भेजना एक कठिन निर्णय था लेकिन यूक्रेन को इसकी आवश्यकता थी क्योंकि रूसी आक्रमण के खिलाफ युद्ध में उसके पास गोला-बारूद खत्म हो रहा था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन ने सीएनएन से कहा, "यह मेरी ओर से बहुत कठिन निर्णय था। और वैसे, मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पर चर्चा की। यूक्रेनी लोगों के पास गोला-बारूद खत्म हो रहा है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :यूक्रेनजो बाइडनअमेरिकारूसरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा