लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई, इस्लामिक स्टेट के योजनाकार के खिलाफ किया ड्रोन हमला

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 09:51 IST

अमेरिका ने अपने सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए काबुल एयरपोर्ट के मास्टरमाइंड के खिलाफ ड्रोन हमला किया । अमेरिका ने कहा कि वह चुन-चुन कर हमले के साजिशकर्ताओं से बदला लेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने काबुल में मारे गए अपने सैनिकों का बदला लेने के लिए किया ड्रोन हमलाअमेरिका ने एयर स्ट्राइक कर हमले के योजनाकार पर निशाना साधने की बात कही काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 13 अमेरिकी जवान मारे गए थे

काबुल :  काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों में मारे गए अपने देश के सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वह हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे , चुन-चुन कर मारेंगे । अब पेंटागन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के 'योजनाकार' के खिलाफ ड्रोन हमले किए हैं , जिसने काबुल एयरपोर्ट पर तबाही मचाई थी । 

अमेरिका ने बदला लेने के लिए किया एयर स्ट्राइक

अमेरिकी सेना ने आज पूर्वी अफगानिस्तान में आईएसआईएस-खोरासान योजनाकार के खिलाफ ड्रोन हमला किया, यह कदम काबुल धमाके में मारे 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए उठाया गया है । बाइडेन ने कहा था कि अपराधी छिप नहीं सकते हैं । 

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बाइडेन ने कहा था कि "हम माफ नहीं करेंगे, हमें नहीं भूलेगा, हम आपका बदला लेंगे और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी । ” अफगानिस्तान में आईएस के सहयोगी ने उन हमलों की जिम्मेदारी ली थी जिसमें अमेरिकी सैनिकों के साथ 170 से अधिक अफगान मारे गए थे।

अमेरिकी ने दी थी हमले की चेतावनी 

पेंटागन ने शुक्रवार को बताया था कि युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से अफगानों और अमेरिकियों को निकालने के लिए खतरों का सामना करना पड़ रहा है । अमेरिका की ओर से अपने नागरिकों को पहले ही इस तरह के हमले को लेकर आगाह किया गया था और काबुल एय़रपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी थी । अमेरिका और अन्य देशों ने पहले ही बम धमाके की आशंका जताई थी । 

राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में इस तरह के और हमले होने की आशंका जताई है और इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआई ने ली है । आपको बताते दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण के बाद से ही स्थिति बेहद खराब है । सैंकड़ों लोग देश छोड़कर जाने के लिए एयरपोर्ट पर आश लगाए बैठे हैं । ऐसे में इस हमले में अधिकतर अफगानी मारे गए हैं । 

आपको बताते दें कि अफगान अपने ही देश में इतना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि हमले के दूसरे दिन भी भारी भीड़ एयरपोर्ट पर जमा हो गई और लोग बस देश से निकलने के लिए अपना जान लगा देना चाहते हैं ।  

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तानतालिबानKabulआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."