लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर की अस्थायी रोक की सिफारिश

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (एपी) अमेरिका ने खून के थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच करने को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 के टीके लगाने को ‘‘अस्थायी रूप से रोकने’’ की सिफारिश की है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि वे टीकाकरण के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में खून के थक्के जमने संबंधी मामले की जांच कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि खून में प्लेटलेट की घटी हुई संख्या के साथ खून के थक्के पाये जाने से इसके (खून के थक्कों) उपचार में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लड थिनर ‘हेपरिन’ (दवा) संभवत: खतरनाक साबित हो सकता है।

बयान में कहा गया है कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी गई है,जिनमें से ज्यादातर में किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।

जन टीकाकरण केंद्रों सहित अमेरिकी संघीय वितरण केंद्र जॉनसन ऐंड जॉनसन के टीके की खुराक देने को अस्थायी रूप से रोक देंगे और प्रांतों तथा टीकाकरण करने वाले अन्य पक्षों से भी इसका अनुपालन करने की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, दो अन्य टीके मॉडरेना और फाइजर, पर यह अस्थायी रोक लागू नहीं होगी।

टीकाकरण पर सीडीसी की सलाहकार समिति की बुधवार को बैठक होगी, जिसमें मामलों पर चर्चा होगी। साथ ही, एफडीए ने भी खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की जांच शुरू कर दी है।

सीडीसी की प्रधान उप निदेशक डॉ एनी सुचैट और एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैलुएशन ऐंड रिसर्च के निदेशक डॉ पीटर मार्क्स ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘प्रक्रिया पूरी होने तक, हम इस टीके के उपयोग पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की सिफारिश कर रहे हैं। ’’

उन्होंने सुझाव दिया है कि जिन लोगों को जॉनसन ऐंड जॉनसन का टीका लगवाने के बाद तीन हफ्तों के अंदर सिरदर्द, पेट दर्द, पैरों में दर्द, या जल्दी-जल्दी सांस लेने की समस्या पेश आ रही है, वे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करें।

इस टीके को फरवरी के अंत में एफडीए से आपात उपयोग की अनुमति मिली थी।

उल्लेखनीय है कि खून के थक्के जमने के बारे में चिंताएं अब तक सिर्फ एस्ट्राजेनेका टीके पर ही केंद्रित थी, जिसे अमेरिका में इस्तेमाल की अब तक अनुमति नहीं मिली है।

हालांकि, पिछले हफ्ते यूरोपीय नियामकों ने कहा था कि उन्होंने टीके की खुराक और एक बहुत ही दुर्लभ तरह के खून के थक्के के बीच एक संभावित संबंध होने का पता लगाया है, जो कम उम्र के लोगों में प्लेटलेट की कम संख्या के साथ उत्पन्न होते हैं।

उल्लेखनीय है कि जॉनसन एंड जॉनसन और एस्ट्राजेनेका टीके एक ही प्रौद्योगिकी से बने हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन टीके पर अस्थायी रोक की सिफारिश की घोषणा के बाद इस कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत गिर गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब