लाइव न्यूज़ :

वेटिकन में पोप के साथ बाइडन की मुलाकात के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा का समय बढ़ा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:35 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 29 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को पांच दिन की अपनी यूरोप की यात्रा शुरू की और वेटिकन में पोप फ्रांसिस से उनकी मुलाकात देर तक चलने के कारण यात्रा तय समयावधि से बढ़ गयी है।

बताया जा रहा है कि इस बातचीत में कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन, गरीबी और अन्य विषय शामिल रहे।

बाइडन और उनकी पत्नी जिल की अगवानी के लिए सैन दमासो के प्रांगण में नीली और सुनहरी पट्टी वाली वर्दी पहने एक दर्जन स्विस गार्ड सावधान की मुद्रा में खड़े थे।

पोप के सहायक मॉनसिनोर लियोनार्डो सेपियेंजा ने उनका स्वागत किया । इसके बाद पोप के अन्य सहायकों ने एक-एक करके बाइडन दंपती का अभिवादन किया।

बाइडन ने एक सहायक से हाथ मिलाते हुए कहा, ‘‘वापस आना अच्छा लग रहा है। मैं जिल का पति हूं।’’

पोप के साथ बाइडन की निजी बैठक करीब 75 मिनट तक चली जो पोप से किसी व्यक्ति की मुलाकात के लिहाज से सामान्य से अधिक समय है। इसके बाद दोनों एक वृहद बैठक के लिए निकले जिसमें अमेरिका की प्रथम महिला और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। लंबी वार्ता के कारण बाइडन की शुक्रवार को होने वाली बैठकें तय समय से देरी तक चलीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी कैथलिक आस्था पर गर्व जताते हैं और वह अपनी कई सामाजिक और आर्थिक नीतियों को आकार देने में इसे नैतिक मार्गदर्शक के तौर पर लेते हैं।

बैठक में प्रेस के कवरेज पर अंतिम समय में वेटिकन द्वारा लगाई गयी पाबंदी के कारण इसकी कोई सीधी तस्वीर या वीडियो नहीं जारी किया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने यात्रा की पूर्व समीक्षा करते हुए कहा कि उन्हें दोनों हस्तियों के बीच गर्मजोशी भरी और सकारात्मक बातचीत होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?