लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : बाइडेन, ट्रंप कानूनी लड़ाई के लिए हो रहे तैयार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:05 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला उच्चतम न्यायालय तक पहुंचता दिख रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन की प्रचार टीम कानूनी लड़ाई की तैयारी में है। पेन्सिलवेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में मतगणना अब भी चल रही है ।

अब सबकी नजरें पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, नेवादा, नार्थ कैरोलीना और जॉर्जिया के परिणाम पर है। इस बार रिकार्ड संख्या में डाक मतपत्रों से मतदाताओं ने वोट दिए जिसके कारण मतगणना में अधिक समय लग सकता है।

पेन्सिलवेनिया के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार तक सारे मतों की गिनती हो जाएगी। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन की प्रचार टीम का मानना है इससे उन्हें फायदा होगा जबकि ट्रंप की प्रचार टीम का मानना है कि मतगणना के दौरान चुनावी कदाचार हो सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार तड़के व्हाइट हाउस में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि कानून का उचित तरीके से इस्तेमाल हो, इसलिए हम अमेरिकी उच्चतम न्यायालय जा रहे हैं। हम मतदान को रोकना चाहते हैं। ’’

डेलावर में बाइडेन ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि रिकॉर्ड संख्या में डाक मतपत्र से वोट दिए गए हैं। हमें मतगणना पूरी होने तक धैर्य रखना होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर