लाइव न्यूज़ :

US Presidential Election 2020: वोटों की गिनती जारी पर जो बाइडेन ने बना दिया अमेरिकी चुनाव का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 14:45 IST

US Presidential Election 2020: अमेरिका में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच जो बाइडेन ने अनूठा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वे राष्ट्रपति चुनाव में अगर जीत हासिल करते हैं तो सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के नाम अमेरिकी चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्डइससे पहले बराक ओबामा ने 2008 में बनाया था नया रिकॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं बाइडेन को कड़ी टक्कर

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के बाद जारी वोटों की गिनती के बीच डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बाइडेन अमेरिकी इतिहास में किसी भी उम्मीदवार से अधिक वोट पाने वाले शख्स बन गए हैं। 

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव-2020 में किसकी जीत हुई है, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हो सका है लेकिन बाइडेन 7.7 करोड़ से अधिक मत पा चुके हैं। इसी के साथ सबसे अधिक वोट पाने के मामले में उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ दिया है।

नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की रिपोर्ट के अनुसार ओबामा को 2008 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 6.9 करोड़ वोट मिले थे। ऐसे में अब सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड जो बाइडेन के नाम हो गया है। फिलहाल जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर जारी है। ट्रंप भी ओबामा के रिकॉर्ड के करीब बढ़ रहे हैं। गिनती के अनुसार ट्रंप को अभी तक करीब 6.7 करोड़ वोट मिल चुके हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज सीट के आंकड़े के करीब फिलहाल जो बाइडेन जाते नजर आ रहे हैं। विभिन्न मीडिया संगठनों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को अब जीत के लिए केवल छह से 17 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ ही चाहिए। जबकि ट्रंप ने अभी 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ पर जीत हासिल की है। 

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया में ‘धोखाधड़ी’ का दावा किया था और कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लाखों मतों की गिनती अब भी चल रही है और कई महत्वपूर्ण राज्यों में परिणामों की घोषणा होनी अभी बाकी है। अमेरिका में स्पष्ट जीत के लिए 538 इलेक्टोरल कॉलेज में से विजेता बनने के लिए कम से कम 270 इलेक्टोरल कॉलेज मतों की आवश्यकता होती है। 

वहीं, जो बाइडेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उनसे धैर्य बनाए रखने को कहा। उन्होंने पेन्सिलवेनिया और मिशिगन सहित अन्य राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कि उन्हें जीत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चुनाव के विजेता की घोषणा करने का काम उनका या ट्रंप का नहीं है... यह अमेरिकी लोगों का फैसला है। लेकिन मैं चुनावी नतीजों को लेकर आशान्वित हूं।’ 

टॅग्स :जो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पबराक ओबामाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?