लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन अचानक पहुंची यूक्रेन, बोलीं- 'मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 21:04 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक यूक्रेन पहुंची और राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी हमले के बाद जिल बाइडन का यूक्रेन दौरा रूस के लिए एक भारी झटका माना जा रहा हैजिल बाइडन ने राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना से कहा कि मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थीयूक्रेन के लोगों को यह लगना चाहिये कि अमेरिका के लोग उनके साथ खड़े हैं

उज्जोर्ड (यूक्रेन): अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंची और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक यूक्रेन के इस अचानक दौरे से जिल रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं। जिल बाइडन ने राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना से कहा, ''मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिये कि अमेरिका के लोग उनके साथ खड़े हैं।''

जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के एक गांव के स्कूल में हुई। अमेरिका और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने स्कूल की एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की। जिल करीब दो घंटे तक यूक्रेन में रहीं।

इस दौरान ओलेना जेलेंस्की ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन के इस ''साहसिक कदम'' के लिये आभार व्यक्त किया और कहा, ''हम समझ सकते हैं कि युद्ध के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला के यहां आने का क्या महत्व है। वह ऐसे समय में यहां आई हैं, जब रोजाना सैन्य हमले हो रहे हैं।''

मालूम हो कि इससे पहले मार्च में पोलैंड की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह इस बात को लेकर निराश हैं कि वह अपनी आंखों से हालात देखने के लिये यूक्रेन नहीं जा सकते क्योंकि संभवत: सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली थी।

वहीं हाल में व्हाइट हाउस प्रशासन ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन जाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी कोई योजना नहीं हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादJill Bidenव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!