लाइव न्यूज़ :

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया अगाह, कहा- समाज के लिए'एआई हो सकता है खतरनाक'

By आजाद खान | Updated: April 6, 2023 14:49 IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए गए तो सोशल मीडिया की तरह एआई भी आपके मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि समाज के लिए 'एआई खतरनाक साबित'हो सकता है। उनके अनुसार, अगर सेफ गार्ड न लिया गया तो एआई टेक्नोलॉजी नुकसान पहुंचा सकती है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरे पर बोला है और लोगों को इससे अगाह किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोलते हुए बाइडन ने कहा है कि अभी यह देखना बाकी है यह टेक्नोलॉजी आम लोग और समाज पर कैसा असर डालती है। बाइडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल कर रही कंपनियों से भी यह कहा है कि वे ग्राहकों तक एआई प्रोडक्ट्स को पहुंचाने से पहले उसकी सेफ्टी की पूरी जांच कर लें। 

सोशल मीडिया का उदाहरण देकर एआई के नुकसान से अगाह करवाया

 अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान एक मीटिंग में दिया है जहां उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपना विचार रखा है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया द्वारा हमारे जीवन पर पड़ रहे गलत प्रभाव का भी जिक्र किया है और कहा कि अगर नई टेक्नोलॉजी के लिए भी अगर कोई सेफ्टी गार्ड नहीं लिया गया तो यह भी नुकसान पहुंचा सकती है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बाइडन ने क्या कहा

साइंस और टेक्नोलॉजी के सलाहकारों की प्रेसिडेंट काउंसिल मीटिंग में बोलते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अपने फायदे नुकसान है। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बीमारी और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित तो हो सकती है लेकिन इसके नुकसान को भी भांपा जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सोसाइटी, इकोनॉमी और नेशनल सिक्योरिटी पर जो संभावित खतरों का अंदेशा है, इसे बनाने वाले को उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

ऐसे में मीटिंग में बाइडन ने उन कंपनियों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर अपने प्रोडक्ट्स को बनाते है और ग्राहकों तक ले जाते है। बाइडन ने कहा है कि जिस तरीके से सोशल मीडिया हमारे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल रहे है, अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कोई सुरक्षा न ली गई तो यह भी सोशल मीडिया के समान हमें नुकसान पहुंचा सकती है।  

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट