लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पुतिन को बताया 'युद्ध अपराधी', कहा- रूसी राष्ट्रपति को करना चाहिए युद्ध अपराधों के मुकदमे का सामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 11:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देखुले में पड़े शव या जल्दबाजी में खोदी गई कब्रों में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद क्रेमलिन के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों की मांग की जा रही है।रिपोर्टों और उभरते हुए दृश्यों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष को "युद्ध अपराधी" बताया।

वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 40 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि, इस युद्ध के समाप्त होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच रूस को वैश्विक स्तर पर निंदा व युद्ध अपराधों के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हाल-फिलहाल में यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके से रूसी सेना के हटने के बाद सड़कों पर शव पड़े मिले। जहां रूस ने आरोपों से इनकार किया है, वहीं अमेरिका समेत अन्य देशों ने इसे 'युद्ध अपराध' करार दिया है।

खुले में पड़े शव या जल्दबाजी में खोदी गई कब्रों में शवों की तस्वीरें सामने आने के बाद क्रेमलिन के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों की मांग की जा रही है। हालांकि, रूस लगातार इसके पीछे अपना हाथ होने से इनकार कर रहा है, जबकि अमेरिका समेत अन्य देशों ने इसे 'युद्ध अपराध' करार दिया है। इस बीच रिपोर्टों और उभरते हुए दृश्यों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष को "युद्ध अपराधी" बताया। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ 'युद्ध अपराध परीक्षण' के लिए विवरण इकट्ठा करना आवश्यक था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधों के मुकदमे का सामना करना चाहिए।

वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को कहा, "हमने यातना, बलात्कार और नागरिकों को उनके परिवारों के साथ मारे जाने की विश्वसनीय रिपोर्टें देखी हैं। उनकी रिपोर्ट और अत्याचारों की एक दुःस्वप्न की छवियां और पुतिन की सेना द्वारा पीछे छोड़े गए बारूदी सुरंगों और बूबी ट्रैप की रिपोर्ट सहित। मॉस्को ने हालांकि दावा किया है कि तस्वीरें नकली थीं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की मांग की, जिसे निकाय में उसके उप राजदूत ने "बुचा में यूक्रेनी कट्टरपंथियों के जघन्य उकसावे" कहा।

मैक्सार टेक्नोलॉजी द्वारा हाल ही में जारी की गईं सैटलाइट तस्वीरें हालांकि इस तरह के दावों का खंडन करते हुए दिखाई दीं, यह दिखाते हुए कि मार्च के मध्य से जब रूसी सेना ने शहर को नियंत्रित किया था, तब से शव सड़कों पर थे। बताते चलें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। तब से युद्ध जारी है। हालांकि, इस जंग को लेकर रूस की दुनियाभर में कड़ी निंदा हो रही है। मगर इसके बावजूद पुतिन पीछे हटने को राजी नहीं हैं। यही नहीं यूक्रेन आक्रमण के कारण अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनअमेरिकाव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए