लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "हमने युद्ध से पहले ही यूक्रेन को रूसी हमले के बारे में आगाह किया था लेकिन जेलेंस्की ने हमारी बात नहीं सुनी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2022 17:24 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में डेमोक्रेटिक फंडरेजर कार्यक्रम में कहा कि युद्धग्रस्त देश के राष्ट्रपति रूस के हमले से पहले यह सुनना भी नहीं चाहते थे कि मॉस्को आक्रमण करने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि रूस हमला कर सकता हैअमेरिकी राष्ट्रपति ने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे पास रूसी हमले के पुख्ता सबूत थेहमने डेटा के आधार पर युद्ध से पहले ही जेलेंस्की को पुतिन के बारे में आगाह किया था

वॉशिंगटन:रूस-यूक्रेन युद्ध की विभिषिका के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि रूस उस पर हमला कर सकता है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में डेमोक्रेटिक फंडरेजर कार्यक्रम में कहा, "युद्धग्रस्त देश के राष्ट्रपति रूस के हमले से पहले यह सुनना भी नहीं चाहते थे कि मॉस्को आक्रमण करने की तैयारी में है।"

समाचार एजेंसी 'एसोसिएट प्रेस' के मुताबिक बाइडेन ने कहा, "द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा कभी नहीं हुआ है। मैं इस बात को जानता हूं कि बहुत से लोगों ने सोचा होगा कि मैं कुछ ज्यादा ही बोल रहा हूं। लेकिन हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं और हमने डेटा के आधार पर कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन सीमा में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन जेलेंस्की इस विषय में कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे।"

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे के इतर यूक्रेन की ताजा जानकारी देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के एडवाइजर मिखाइलो पोडोलियाक ने कहा है कि रूसी सेना के हमले में हर दिन यूक्रेन के लगभग 100 से 200 सैनिक मारे गए हैं और अगर पश्चिमी देश चाहते हैं कि यूक्रेन इस युद्ध में रूस के खिलाफ जमकर संघर्ष करे तो वो हमें अत्याधुनिक हथियारों से मदद करे ताकि यूक्रेनी सैनिक रूसी हमले के खिलाफ बेहतर जवाबी कार्रवाई कर पाये।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन की हथियारों से मदद करते हैं तो इससे हमारे सैनिकों की हताहत संख्या में कमी आयेगी और इससे रूस को बातचीत की मेज पर लाने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

पोडोलियाक ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच साजो-सामान को लेकर भारी अंतर के कारण युद्ध में हर दिन यूक्रेन के 100 से 200 सैनिक मारे गए हैं। हाल में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रोजाना 100 सैनिकों की मौत हुई है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार पोडोलियाक ने कहा कि रूसी अत्याधुनिक हथियारों के कारण हमारे हताहत सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो बेहद चिंता का विषय है।

मालूम हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों विश्व बैंक ने भी दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर यह युद्ध जल्द नहीं रूका तो कई देशों की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो सकती है और इसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे वैश्विक अर्थजगत पर पड़ेगा।

इसके अलावा यूएन ने एक चेतावनी में कहा था कि अगर ये युद्ध जल्द नहीं रूका तो इसके कारण लगभग 10 लाख लोग विस्थापन का शिकार होंगे, जो कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी संख्या है।

टॅग्स :जो बाइडनरूस-यूक्रेन विवादअमेरिकारूसव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं