लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को किम जोंग की बहन ने दी चेतावनी, कहा-अगर चैन से सोना चाहते हैं तो उकसावे की कार्रवाई न करें...

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:58 IST

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर जापान और दक्षिण कोरिया से बात करने के लिए एशिया गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री टोकियो में मंगलवार को वार्ता करेंगे और अगले दिन सोल में अधिकारियों से मिलेंगे,किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को अगर दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग नहीं करना हुआ.सैन्य तनाव को कम करने के लिए हुए 2018 के द्विपक्षीय समझौते से बाहर आने पर विचार करेगा.

सोलः उत्तर कोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर पहली बार निशाना साधते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की निंदा की है.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन ने अमेरिका को आगाह किया कि अगर उसे अगले चार साल तक रात में आराम से सोना है तो वह उकसावे की कोई कार्रवाई न करें. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन उत्तर कोरिया और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर जापान और दक्षिण कोरिया से बात करने के लिए एशिया गए हैं, जिसके बाद किम यो जोंग ने बयान जारी किया.

दोनों मंत्री टोकियो में मंगलवार को वार्ता करेंगे और अगले दिन सोल में अधिकारियों से मिलेंगे. उत्तर कोरिया के अंतर-कोरियाई मामले संभालने वाली किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को अगर दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग नहीं करना हुआ, तो वह सैन्य तनाव को कम करने के लिए हुए 2018 के द्विपक्षीय समझौते से बाहर आने पर विचार करेगा और अंतर-कोरियाई संबंधों को संभालने के लिए गठित एक दशक पुरानी सत्तारूढ़ पार्टी इकाई को भी भंग कर देगा.

प्योंगयांग के आधिकारिक समाचार पत्र रोदोंग सिनमन में प्रकाशित बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि हम दक्षिण कोरिया के व्यवहार और उसके रुख पर नजर रखेंगे. अगर उसका व्यवहार और उकसाने वाला हुआ, तो हम असाधारण कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि वह इस मौके का इस्तेमाल अमेरिका के नए प्रशासन को सलाह देना के लिए भी करना चाहेंगी, जो उन्हें उकसाने के लिए काफी उतारू है.

किम यो जोंग ने कहा कि अगर वे अगले चार साल तक आराम से सोना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा होगा कि वे ऐसी चीजें ना करें, जिनसे शुरुआत से ही उनकी नींद खराब हो जाए. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच वार्षिक सैन्य अभियान पिछले सप्ताह शुरू हुआ था, जो बृहस्पतिवार तक चलेगा.इससे पहले भी कई बार, उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को आक्रमण की तैयारी बता चुका है और इसका जवाब मिसाइल परीक्षण करके दे चुका है.

टॅग्स :किम जोंग उनअमेरिकाजो बाइडनउत्तर कोरियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा