लाइव न्यूज़ :

US President Election 2024: कमला हैरिस से बेहतर डोनाल्ड ट्रंप?, निक्की हेली ने कहा- हर बार पूर्व राष्ट्रपति से 100 फीसदी सहमत नहीं होती, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 11:47 IST

US President Election 2024: पूर्व राष्ट्रपति के पक्ष में भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने लिखा कि क्या ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो मुझे पसंद नहीं हैं?

Open in App
ठळक मुद्देहैरिस से लगभग हर समय असहमत रहती हूं।यह निर्णय लेना आसान हो जाता है।यहां कुछ तथ्य हैं जो मेरे लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हैं।

US President Election 2024: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तुलना में ‘स्पष्ट रूप से बेहतर विकल्प’ हैं। हेली ने अनिर्णय की स्थिति वाले मतदाताओं से दोनों उम्मीदवारों के नीति प्रस्तावों पर गौर करने का आग्रह किया। उन्होंने चुनाव के दिन से दो दिन पूर्व प्रकाशित ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के संपादकीय में कहा कि स्पष्ट रूप से ट्रंप बेहतर विकल्प हैं। साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर ने रविवार को ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में एक लेख में लिखा, ‘‘मैं हर बार ट्रंप से 100 फीसदी सहमत नहीं होती। लेकिन मैं ज्यादातर समय उनसे सहमत रहती हूं और मैं हैरिस से लगभग हर समय असहमत रहती हूं। इससे यह निर्णय लेना आसान हो जाता है।

यहां कुछ तथ्य हैं जो मेरे लिए सबसे अधिक प्रासंगिक हैं।’’ पूर्व राष्ट्रपति के पक्ष में भारतीय अमेरिकी हेली ने लिखा, ‘‘क्या ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो मुझे पसंद नहीं हैं? मुझे यकीन है कि वे ऐसा करेंगे। अगर मतदाताओं के सामने यही सवाल होता, तो मुझे लगता है कि ट्रंप हार जाते। लेकिन किसी भी चुनाव में यह सवाल नहीं होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी राजनेता सब कुछ सही नहीं कर सकता। हममें से जो लोग ट्रंप की कमियों को स्पष्ट तौर पर देख पाते हैं और उन्हें ईमानदारी से स्वीकार करते हैं, उनके लिए सवाल यह है कि क्या हम उनकी नीतियों या उनके प्रतिद्वंद्वी की नीतियों के साथ बेहतर हैं।

कर, खर्च, मुद्रास्फीति, आव्रजन, ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों उम्मीदवारों के बीच मीलों का फासला है और ट्रंप स्पष्ट रूप से बेहतर विकल्प हैं।’’ हेली ने आरोप लगाया कि जो बाइडन - कमला हैरिस के एजेंडे ने दुनिया को कहीं अधिक खतरनाक बना दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि ट्रंप प्रशासन बाइडन-हैरिस प्रशासन से अलग होगा।

टॅग्स :USAकमला हैरिसडोनाल्ड ट्रंपDonald TrumpNikki Haley
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा