लाइव न्यूज़ :

'तानाशाह' किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, 'भेंटवार्ता' योजना आगे बढ़ने की उम्मीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 1, 2018 06:37 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, उन्हें इस बात का भरोसा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ मुलाकात की योजना आगे बढ़ेगी।

Open in App

वाशिंगटन, 1 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ भेंटवार्ता और मुलाकात की जो उन्होंने योजना बनायी है वह आगे बढ़ेगी।

ट्रंप ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सिंगापुर भेंटवार्ता के संभावित स्थलों की सूची में शामिल है। उन्होंने यद्यपि यह भी कहा कि इस उद्देश्य के लिए दोनों कोरियाई देशों के बीच स्थित असैन्य क्षेत्र पर विचार किया जाना चाहिए। 

उन्होंने नाईजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के साथ एक संयुक्त संवादददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘इसको लेकर ऐसा कुछ है जिसे मैं पंसद करता हूं ... यदि चीजें सही तरह से आगे बढ़ीं तो व्यापक जश्न तीसरे पक्ष के देश में नहीं बल्कि उस स्थल पर होगा।’’

इन सबसे इतर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू द्वारा दस्तावेज पेश करने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नेतान्याहू की प्रस्तुति और हाल की अन्य घटनाएं दर्शाती हैं कि ट्रंप ईरान के बारे में शत प्रतिशत सही हैं। 

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने नेतान्याहू की प्रस्तुति का अंश देखा और यह अच्छा था। ईरान का आचरण स्वीकार्य स्थिति नहीं है। नेतान्याहू ने टेलीविजन पर पेश अपनी प्रस्तुति में कहा है कि ये दस्तावेज दर्शाते हैं कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम के बारे में झूठ बोला। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत