लाइव न्यूज़ :

होंडुरास में ट्रंप समर्थित उम्मीदवार नासरी अस्फुरा ने मारी बाजी, 4 बार के उम्मीदवार साल्वाडोर नसराला को करीबी मुकाबले में हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 12:15 IST

“होंडुरास की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है… (ट्रंप प्रशासन) समृद्धि और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रशासन के साथ काम करने को तत्पर है।”

Open in App
ठळक मुद्दे रूढ़िवादी नेशनल पार्टी के नेता अस्फुरा को 30 नवंबर को हुए चुनाव में 40.27 प्रतिशत वोट मिले।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को अस्फुरा को बधाई दी।मैं शासन के लिए तैयार हूं। मैं आपको निराश नहीं करूंगा।

तेगुसिगल्पाः होंडुरास में ट्रंप समर्थित उम्मीदवार नासरी अस्फुरा को राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बुधवार दोपहर इसकी घोषणा की, जिससे हफ्तों से जारी मतगणना का अंत हुआ। इस लंबी प्रक्रिया ने मध्य अमेरिकी देश की नाजुक चुनावी प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए थे। यह चुनाव लातिन अमेरिका में दक्षिणपंथ की ओर झुकाव को आगे बढ़ाता है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले चिली में भी दक्षिणपंथी नेता जोस एंतोनियो कास्ट को राष्ट्रपति चुना गया था। रूढ़िवादी नेशनल पार्टी के नेता अस्फुरा को 30 नवंबर को हुए चुनाव में 40.27 प्रतिशत वोट मिले।

उन्होंने कंजरवेटिव लिबरल पार्टी के चार बार के उम्मीदवार साल्वाडोर नसराला को बेहद करीबी मुकाबले में हराया, जिन्हें 39.53 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। होंडुरास की राजधानी तेगुसिगल्पा के पूर्व मेयर अस्फुरा ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने दूसरे प्रयास में जीत हासिल की। मतगणना के दौरान हफ्तों तक उनके और नसराला के बीच कांटे की टक्कर रही, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता भी जताई गई थी।

मंगलवार रात कई निर्वाचन अधिकारियों और उम्मीदवारों के बीच परिणामों को लेकर टकराव की स्थिति आई। अस्फुरा के पार्टी मुख्यालय में उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। परिणाम घोषित होने के बाद अस्फुरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “होंडुरास : मैं शासन के लिए तैयार हूं। मैं आपको निराश नहीं करूंगा।”

ये नतीजे मौजूदा वामपंथी राष्ट्रपति और उनकी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी ‘लिबर्टी एंड री-फाउंडेशन पार्टी’ (एलआईबीआरई) के लिए झटका साबित हुए। पार्टी का उम्मीदवार केवल 19.19 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को अस्फुरा को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “होंडुरास की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है… (ट्रंप प्रशासन) समृद्धि और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उनके प्रशासन के साथ काम करने को तत्पर है।” इसके अलावा, लातिन अमेरिका के कई दक्षिणपंथी नेताओं ने भी अस्फुरा को जीत की बधाई दी, जिनमें ट्रंप के सहयोगी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली प्रमुख हैं।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट