लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन शालंदा यंग को बजट निदेशक के रूप में नामित करेंगे

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रबंधन और बजट कार्यालय (ओएमबी) के प्रमुख के लिए शालंदा यंग को नामित करने वाले हैं। प्रशासन के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यंग ने इस साल ज्यादातर समय बजट कार्यालय के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया है। इस पद के लिए बाइडन ने पहले नीरा टंडन को नामित करने का विचार किया था लेकिन, सांसदों के खिलाफ पहले की अपनी टिप्पणियों के लिए टंडन को दोनों दलों की आलोचना के बाद पीछे हटना पड़ा।

यंग को भी सीनेट में नाम की पुष्टि के लिए वोट का सामना करना पड़ा, लेकिन मार्च में लगभग दो-तिहाई समर्थन और कई रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन के साथ उनकी वर्तमान भूमिका की मंजूरी मिल गई थी। प्रतिनिधि सभा की विनियोग समिति की पूर्व स्टाफ निदेशक के रूप में यंग को स्पीकर नैन्सी पेलोसी सहित शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं का समर्थन प्राप्त था। यंग ओएमबी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी।

बाइडन द्वारा ‘अर्बन इंस्टीट्यूट’ थिंक टैंक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नानी कोलोरेट्टी को ओएमबी के लिए उप निदेशक के रूप में नामित करने की उम्मीद है। सदन द्वारा पुष्टि होने पर कोलोरेट्टी सरकार में शीर्ष पद पर नियुक्त एशियाई अमेरिकी में शामिल होंगी। पहली बार ओएमबी के शीर्ष पद पर दो अलग-अलग मूल की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। प्रबंधन और बजट कार्यालय के प्रमुख के पास प्रशासन के बजट को एक साथ रखने और संघीय सरकार से जुड़े विभिन्न खर्च और नियामक मुद्दों का कार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर