लाइव न्यूज़ :

महामारी के पहले वर्ष में सबसे कम दर पर अमेरिका की जनसंख्या वृद्धि

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) पहले से ही गिरावट का सामना कर रही अमेरिका की जनसंख्या वृद्धि में गिरावट कोविड-19 महामारी के पहले वर्ष के दौरान देश की स्थापना के बाद से सबसे कम दर पर आ गई है।

इसका कारण यह है कि कोरोना वायरस की वजह से आव्रजन पर अंकुश लगा, गर्भधारण में देरी हुई और हजारों अमेरिकी लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2020 से जुलाई 2021 तक अमेरिका की आबादी में केवल 3,92,665 की अतिरिक्त वृद्धि के साथ इसमें सिर्फ 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वर्ष 1937 के बाद से पिछले साल ऐसा पहली बार रहा जब अमेरिका की जनसंख्या में 10 लाख से कम आबादी की वृद्धि हुई।

जनसंख्या का अनुमान अमेरिका में जन्म, मृत्यु और प्रवास की संख्या की गणना से लिया जाता है। पहली बार, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन से जुड़ी वृद्धि ने जन्म से होने वाली प्राकृतिक वृद्धि के आंकड़े को पार कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन से लगभग 2,45,000 निवासियों की शुद्ध वृद्धि हुई, लेकिन प्राकृतिक वृद्धि से केवल 1,48,000 के आसपास निवासियों की वृद्धि हुई।

ब्रुकिंग्स संस्थान के वरिष्ठ फेलो विलियम फ्रे ने कहा, '' मैं वृद्धि में कमी की संभावना कर रहा था, हालांकि इतनी नहीं। इससे हमे यह पता चलता है कि महामारी के हम पर सभी तरह से व्यापक प्रभाव डाला है।''

उन्होंने कहा कि महामारी पर काबू पाने के बाद अमेरिका में मौत में कमी दर्ज की जा सकती है लेकिन कम जन्म दर के कारण पिछले वर्षों की तरह जनसंख्या वृद्धि दर दोबारा वापस लौटने की उम्मीद कम ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी