लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने पार्टी नेतृत्व छोड़ने का किया ऐलान-बनी रहेंगी सांसद, कहा करती रहूंगी सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 09:15 IST

अपने इस फैसले पर बोलते हुए नैन्सी पेलोसी ने सदन में कहा है कि मैनें करीब 20 साल तक डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने के बाद इस पद से हटने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पद की दौड़ से नैन्सी पेलोसी ने खुद को बाहर कर लिया है। बताया जाता है कि नैन्सी पेलोसी के इस कदम से नई पीढ़ी को बहुत लाभ मिलेगा। हालांकि नैन्सी ने कहा है कि वह आगे भी सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व करते रहेंगी।

वॉशिंटन डीसी: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने गुरुवार को कहा कि वह नई संसद में अध्यक्ष पद पर नहीं होंगी। मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी की जीत से डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत खत्म हो गया है। आपको बता दें कि पेलोसी के अध्यक्ष पद की दावेदारी से पीछे हटने से नई पीढ़ी के नेताओं के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। 

20 साल के तक डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ेंगी नैन्सी पेलोसी

पेलोसी ने सदन में कहा कि उन्होंने करीब 20 साल तक डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने के बाद इस पद से हटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में पेलोसी के पति पॉल पर उनके घर में हमला हुआ था। 

नैन्सी पेलोसी करती रहेंगी सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता पेलोसी प्रतिनिधि सभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं। उन्होंने कहा कि वह सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। वह 35 साल से सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

राष्ट्रपति पद के लिए नैन्सी पेलोसी ने जो बाइडेन का किया समर्थन

इससे पहले नैन्सी पेलोसी ने पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन का 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन किया था। पेलोसी ने डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार को ‘‘उम्मीद, साहस का स्वरूप’’ बताया और कहा कि कोरोना वायरस के संकट से अमेरिका को निकालने में वह मदद कर सकते हैं। पेलोसी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि बाइडेन तर्क एवं धैर्य की आवाज हैं। 

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने 80 वर्षीय कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट नेता के हवाले से कहा, ‘‘चूंकि हम कोरोना वायरस का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में जो तर्क एवं धैर्य की आवाज हैं और संकट से निकालने में वह हमारा मार्ग प्रशस्त करेंगे।’’ नवम्बर 2020 में राष्ट्रपति चुनावों में बाइडेन (77) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (73) के बीच सीधा मुकाबला है। 

टॅग्स :USAनैंसी पेलोसीSan Francisco
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट