लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में हालात चिंताजनक, अमेरिका ने नागरिकों को दिया स्वदेश लौटने का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 17:12 IST

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सलाह जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी नागरिक युद्ध तनाव को देखते हुए यूक्रेन की यात्रा से बचें

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने यूक्रेन दूतावास में तैनात कर्मचारियों के परिजनों को स्वदेश वापसी का आदेश दिया हैसंभावना है कि रूस जल्द ही यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे सकता हैबीते शुक्रवार को यूएस और रूस के बीच यूक्रेन के मसले पर हुई बातचीत में कोई सहमति नहीं बनी थी

अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर दूतावास में तैनात कर्मचारियों के परिजनों को तत्काल स्वदेश वापसी का आदेश दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से भी कहा है कि वो तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।

इस मामले में बीते रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया कि दूतावास के कर्मचारी अपने परिजनों को तुरंत वहां से अमेरिका रवाना कर दें। यही नहीं आदेश में विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अमेरिकी नागरिक युद्ध तनाव को देखते हुए यूक्रेन की यात्रा से बचें। 

ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूस जल्द ही यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने जो जानकारी साझा की है। उसके मुताबिक जो अमेरिकी कर्मचारी स्वदेश लौट रहें हैं उसका सारा खर्च बाइडन सरकार देगी। 

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक रूस अधिकृत क्रीमिया और रूसी नियंत्रण वाले पूर्वी यूक्रेन में हालात काफी नाजुक हैं और किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है। 

समाचार एजेंसी एपी ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि दूतावास खुला रहेगा और अमेरिका यूक्रेन को मदद जारी रखेगा। रविवार देर रात जारी एक अन्य एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस ना जाने की भी सलाह दी है। बीते शुक्रवार को अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन के मसले पर हुई बातचीत में कोई सकारात्मक सहमति नहीं बनी थी।

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि यूएस नागरिक रूस से यूक्रेन जाने के लिए सड़क मार्ग के प्रयोग से बचें।अमेरिका ने यह सलाह उस वक्त जारी की है जब यूक्रेन पर रूसी हमले का भयंकर खतरा बना हुआ है।

वहीं बीते शनिवार को ब्रिटेन विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि रूस यूक्रेन में एक डमी सरकार बनाना ताहता है. जिसकी कमान वो अपने हाथों में रखना चाहता है। 

हालांकि रूस ने ब्रिटेन के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं यूक्रेन पर छाये युद्ध के बादलों के बीच शनिवार को जर्मनी की विदेश मंत्री क्रिस्टीन लांब्रेष्ट ने यूक्रेन को हथियार सप्लाई न करने की बात कही।

 जर्मनी की विदेश मंत्री ने साथ में यह भी कहा कि इस मसले में सभी पक्षों से संयम से काम लेना चाहिए और तनाव घटाने की उपायों के बारे में सोचना चाहिए।

टॅग्स :यूक्रेनअमेरिकारूसब्रिटेनव्लादिमीर पुतिनजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट