लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना का हेलिकॉप्टर दक्षिण कैलिफोर्निया के निकट सागर में दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग लापता

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:30 IST

Open in App

सेन डिएगो (अमेरिका), एक सितंबर (एपी) अमेरिकी नौसेना का एक हेलिकॉप्टर नियमित उड़ान के दौरान दक्षिण कैलिफोर्निया के पास सागर में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोगों में से पांच लापता हैं। हेलिकॉप्टर ने एक विमान वाहक पोत से उड़ान भरी थी। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।नौसेना के ‘यूएस पैसिफिक फ्लीट’ की ओर से जारी शुरुआती वक्तव्य में बताया गया कि हेलिकॉप्टर एमएच-60एस सेन डिएगो से कुछ दूरी पर दोपहर करीब साढ़े चार बजे हादसे का शिकार हुआ और उसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बाद में बताया कि हेलिकॉप्टर के चालक दल (क्रू) के एक सदस्य को बचा लिया गया तथा पांच अन्य की तलाश की जा रही है। नौसेना के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने विमान वाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरी थी और नियमित उड़ान के दौरान ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल और नौसेना की ओर से तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एमएच-60एस का इस्तेमाल आमतौर पर युद्ध अभियानों में सहायता देने, मानवीय आपदा राहत और तलाश एवं बचाव अभियान में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा