लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: बाइडन ने दुनियाभर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बताया, कहा- किसी को भी धार्मिक आस्था के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: May 3, 2022 09:12 IST

व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन ने कहा कि मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा हैउन्होंने कहा कि हालांकि मुस्लिम समुदाय खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है।उन्होंने कहा कि आज, हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है यद्यपि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है।

व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर बाइडन ने यह बात कही। बाइडन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज, दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।’’

इस कार्यक्रम में प्रथम महिला जिल बाइडन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायिक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की।

बाइडन ने कहा, ‘‘ आज, हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमज़ान और ईद मनाने का मौका मिला है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ लेकिन साथ ही, हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेशों में और यहां देश में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) शामिल है।’’

समारोह के बाद एक ट्वीट में बाइडन ने कहा, ‘‘जिल और मैं व्हाइट हाउस में आज रात ईद-उल-फितर का पर्व मनाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम दुनिया भर में यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।’’

इस बीच, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ डगलस और मैं ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं....ईद मुबारक।’’ हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है।

टॅग्स :जो बाइडनUSईदरोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."