लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कोविड-19 से निपटने में तेजी से भारत की मदद के लिए उठा रहा कदम

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अप्रैल अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत की मदद के लिए नौकरशाही की सभी बाधाओं को खत्म करते हुए मिशन मोड में काम कर रहा है।

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर चल रही है जहां पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के हर दिन तीन लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं और कई राज्यों में अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी हो गयी है।

अमेरिकी सरकार के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विभाग, विदेश विभाग, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और अमेरिकी व्यापार के प्रतिनिधि भारत की जरूरतों को चिह्नित करने के साथ नौकरशाही की सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सभी चिकित्सकीय सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन की टेलीफोन पर बातचीत के बाद प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक स्तर पर भारतीय अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क में हैं। हम अपने सहयोगियों, दोस्तों, ‘क्वाड’ के भागीदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि इस समय साथ मिलकर भारत की मदद कर सकें।’’

भारत सरकार के अनुरोध के मद्देनजर अमेरिका सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में कोविशील्ड टीके के उत्पादन के लिए कच्चा माल की आपूर्ति करेगा।

यूएसएआईडी और सीडीसी भी तकनीकी सहयोग और टीकाकरण को मजबूती देने के लिए अन्य चिकित्सकीय सामान मुहैया कराएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि और किस तरह की मदद मुहैया करायी जा सकती है इस बारे में बाइडन प्रशासन पता लगा रहा है और जल्द से जल्द आपूर्ति की जाएगी।

रक्षा विभाग और यूएसएआईडी ऑक्सीजन निर्माण का साजो-सामान मुहैया कराने के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला