लाइव न्यूज़ :

अल जवाहिरी की मौत के बाद अलकायदा के नए उत्तराधिकारी को लेकर असमंजस- अमेरिकी खुफिया अधिकारी का दावा, ये पूर्व सैन्य हो सकता है नया मुखिया

By आजाद खान | Updated: January 11, 2023 11:01 IST

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) की रिपोर्ट के अनुसार, जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था तब अल जवाहिरी फिर से काबुल आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअल जवाहिरी की मौत के बाद अलकायदा के नए उत्तराधिकारी को लेकर नया खुलासा हुआ है। खुलासे के अनुसार, अलकायदा के नए उत्तराधिकारी को लेकर अभी भी किसी नए नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मिस्र का एक पूर्व सैन्य अधिकारी इसका उत्तराधिकारी हो सकता है।

वॉशिंगटन डीसी: दावे के अनुसार मारे गए अलकायदा नेता अल जवाहिरी की विरासत को लेकर एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने मंगलवार को एक खुलासा किया है। अधिकारी के अनुसार, अलकायदा नेता अल जवाहिरी की विरासत को लेकर कुछ भी अभी साफ नहीं हुआ है। खुलासे के अनुसार, ऐसे में अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि अलकायदा में अल जवाहिरी का उत्तराधिकारी अब कौन है। 

आपको बता दें कि अल जवाहिरी के उत्तराधिकारी को लेकर कई दावे किए जाते है। ऐसे में इस कड़ी में मिस्र के एक पूर्व सैन्य अधिकारी का नाम सबसे ऊपर है और उसे लेकर यहा दावा बहुत ही तेज है कि अल जवाहिरी की मौत के बाद उसे ही उत्तराधिकारी का भार संभालने को दिया गया है।

क्या है पूरा खुलासा

अलकायदा नेता अल जवाहिरी के उत्तराधिकारी पर बोलते हुए यूएस नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर की डायरेक्टर क्रिस्टीन अबिजैद ने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा है, "अलकायदा के लिए सवाल यह है, कि उसने खुद इसका जवाब नहीं दिया है कि कौन (जवाहिरी) के बाद उसका प्रमुख होगा।" ऐसे में क्रिस्टीन का यह बयान काफी चौंकाने वाला है। 

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) की रिपोर्ट की माने तो 9/11 के एक प्रमुख साजिशकर्ता अल जवाहिरी के पाकिस्तान में होने की खबर सामने आई थी। ऐसे में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था तो वह वापस काबुल लौट आया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अल जवाहिरी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में रहने की भी बात सामने आई थी। 

कौन है जवाहिरी का उत्तराधिकारी?

हालांकि अभी भी यह साफ नहीं हुआ है कि अल जवाहिरी का उत्तराधिकारी कौन है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कई दावे किए जा चुके है। ऐसा ही एक दावा मिस्र के एक पूर्व सैन्य अधिकारी सैफ अल-अदेल को लेकर है। ऐसे में सैफ अल-अदेल को लेकर यह कहा जाता है कि अल जवाहिरी की मौत के बाद इसे ही अलकायदा में उच्च पद मिला है और इसके नए मुखिया होने का दावा किया जाता सकता है। 

वहीं सैफ अल-अदेल को लेकर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिका ने इसकी सूचना देने वाले को 10 मिलियन अमरीकी डालर तक की बतौर इनाम देने का एलान किया है। ऐसे में अमेरिका का कहना है कि वह अलकायदा और उसके आतंकियों को लेकर सतर्क रहता है। 

टॅग्स :USAपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?