लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लॉस एंजिल्स में भारतीय मूल के व्यक्ति ने बीच सड़क पर लहराया हथियार, पुलिस की गोली से मारा गया

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2025 14:37 IST

यह घटना इसी साल 13 जुलाई को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में क्रिप्टो.कॉम एरिना के बाहर हुई थी। व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

Open in App

VIDEO: लॉस एंजिल्स में एक 36 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह सड़क के बीचों-बीच दो फुट लंबा चाकू लेकर घूम रहा था। यह घटना इसी साल 13 जुलाई को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में क्रिप्टो.कॉम एरिना के बाहर हुई थी। व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे पुलिस को फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड के बीचों-बीच एक व्यक्ति द्वारा चाकू लहराए जाने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंह ने अपनी कार रोकी, उसमें से उतरे और हथियार लहराने लगे। इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया और अब एक नाटकीय वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। 

यह वीडियो लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। इसमें सिंह राहगीरों पर कुल्हाड़ी लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में, सिंह ने हथियार को अपने मुँह के पास इस तरह लाया मानो वह अपनी जीभ काटने की कोशिश कर रहा हो। पुलिस ने सिंह को चाकू नीचे गिराने की चेतावनी दी। लेकिन उसने एक न सुनी। फिर वह अपनी कार में वापस गया, पुलिस पर पानी की बोतल फेंकी और गाड़ी चलाकर भाग गया।

कुछ देर पीछा करने के बाद, पुलिस की गाड़ियाँ फ़िगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास आरोपी की कार को रोकने में कामयाब रहीं। अपनी कार से उतरकर, सिंह ने पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला करने के लिए दौड़ा। फिर पुलिस ने चेतावनी देने के बाद उस पर गोलियाँ चला दीं। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 2 फुट लंबा चाकू बरामद कर लिया।

टॅग्स :Los Angelesवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!