लाइव न्यूज़ :

नवलनी को जहर देने के आरोप में अमेरिका ने रूस के सात अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: March 3, 2021 12:24 IST

Open in App

वाशिंगटन,तीन मार्च अमेरिका ने रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी को नर्व एजेंट देकर उनकी हत्या की कोशिश करने के बहुचर्चित मामले में रूस के सात अधिकारियों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाने का यह पहला मामला है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के खुफिया विभाग के लोगों का यह आकलन है कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने विपक्ष के नेता को 20अगस्त 2020 को नर्व एजेंट दिया था।

उन्होंने कहा,‘‘ किसी भी तरह के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रतिबद्धताओं और सभ्य आचरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है और हमारी आज की कार्रवाई कई श्रेणियों पर है,तथा सरकार की प्रतिक्रिया को दर्शाती है। हम रासायिक एवं जैविक हथियार अधिनियम को ईमानदारी के साथ लागू करने की दिशा में कांग्रेस के साथ मिल कर काम कर रहे हैं।’’

साकी ने कहा कि अमेरिका रूसी सरकार के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा करता है।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम नवलनी को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की हमारी मांग दोहराते हैं।’’

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि इस प्रकार का कदम उठा कर राष्ट्रपति बाइडन क्रेमलिन को और पूरी दुनिया को यह कड़ा और स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि ‘‘ कानून के शासन पर हमले के मॉस्को के युग का अंत हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर