लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सदन ने भारत को कोविड सहायता दिए जाने के समर्थन में पारित किया प्रस्ताव

By भाषा | Updated: June 30, 2021 11:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 जून अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता जतायी और एक प्रस्ताव में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से भारत को फौरन कोविड-19 सहायता देने का अनुरोध किया।

यह द्विदलीय प्रस्ताव कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन और स्टीव चाबोट ने पेश किया और 41 सांसदों ने इसका समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि जब अमेरिका में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ रहे थे तो भारत ने अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर कुछ चिकित्सा सामान पर अपना निर्यात प्रतिबंध हटा लिया था।

शर्मन और चाबोट हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 41 सदस्यों में से 32 सांसद सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के और नौ रिपब्लिकन पार्टी के हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत का दवा उद्योग महामारी के वैश्विक समाधान का अहम हिस्सा है, खासतौर से एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका के लिए और वह कोविड रोधी टीकों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत ने 93 देशों को 6.6 करोड़ टीकों का निर्यात किया है।

शर्मन ने कहा, ‘‘यह प्रस्ताव भारत के लोगों के समर्थन में है क्योंकि उन्होंने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सामूहिक रूप से काम किया है। अमेरिका को इस संक्रमण को खत्म करने के लिए दुनियाभर के हमारे साझेदारों के साथ काम करना चाहिए।’’

चाबोट ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने काफी परेशानियां पैदा कीं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत से हमारे करीबी संबंध हैं और महामारी की शुरुआत में हमारे लिए भारत के सहयोग के बाद अब हमें उनका सहयोग करने की जरूरत है। संक्रमण की दर कम होने के कारण हमें उन्हें दूसरी लहर के खिलाफ जंग खत्म करने और एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ युद्ध जीतने में मदद करनी चाहिए।’’

इस प्रस्ताव से पहले अमेरिकी कांग्रेस के 150 से अधिक सदस्यों ने भारत के समर्थन में बयान, पत्र जारी किए और ट्वीट किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां