लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संघीय जज ने कहा : अपना कर रिटर्न पेश करें ट्रंप

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:11 IST

जज विक्टर मारेरो ने 75 पन्ने के अपने फैसले में ट्रंप की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी छूट से न्याय को आघात पहुंचेगा।

Open in App

 अमेरिका के संघीय न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रम्प की अपने व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट कर रिटर्न तक पहुंच को अवरुद्ध करने की वर्षों की उनकी कोशिश को सोमवार को विफल करते हुए कहा कि राष्ट्रपति को आपराधिक/फौजदारी मामलों की जांच से छूट प्राप्त नहीं है।

जज विक्टर मारेरो ने 75 पन्ने के अपने फैसले में ट्रंप की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी छूट से न्याय को आघात पहुंचेगा। उन्होंने लिखा, "यह अदालत न्यायिक प्रक्रिया से राष्ट्रपति को छूट के इस तरह के एक स्पष्ट और असीम दावे का समर्थन नहीं कर सकती है।’’ अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति को ऐसी छूट नहीं दी जा सकती है, जो उन्हें कानून से ऊपर रखे।

गौरतलब है कि वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स को धन दिए जाने के मामले की जांच के संबंध में यह टैक्स जानकारी मांगी जा रही थी। न्यायाधीश के इस फैसले के खिलाफ ट्रंप अपील दायर कर सकते हैं। ट्रंप ने अपना कर रिटर्न जारी करने से मना कर दिया है और डेमोक्रेटिक पार्टी नीत प्रतिनिधि सभा समेत विभिन्न लोगों ने इसे हासिल करने का कई बार प्रयास किया है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा