लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के बयान ‘‘शत्रुतापूर्ण और गैरजरूरी’’ : अमेरिकी राजदूत

By भाषा | Updated: December 16, 2019 11:07 IST

प्योंगयांग ने कहा था कि अगर वाशिंगटन उन्हें स्वीकार्य योग्य प्रस्ताव देने में नाकाम रहता है तो वह एक ‘‘नया तरीका’’ अपनाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देप्योंगयांग ने हाल के हफ्तों में कई कठोर बातें कही थीं। अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बिगन ने सियोल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने वह सब सुना है।’’

उत्तर कोरिया के साथ बातचीत में शामिल अमेरिका के एक शीर्ष प्रतिनिधि ने सोमवार को प्योंगयांग की मांगों को शत्रुतापूर्ण और अनावश्यक करार दिया, लेकिन साथ ही नए सिरे से वार्ता करने के लिए द्वार भी खुले रखे। उत्तर कोरिया ने इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका वर्ष 2019 के अंत तक उसे नई रियायतों का एक प्रस्ताव दें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच फरवरी में हनोई में हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद से ही प्रक्रिया में गतिरोध बना हुआ है।

प्योंगयांग ने हाल के हफ्तों में कई कठोर बातें कही थीं। इनके बारे में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बिगन ने सियोल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने वह सब सुना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह निराशाजनक है कि उनके बयानों का लहजा अमेरिका, कोरियाई गणराज्य, जापान और यूरोप में हमारे मित्रों के प्रति शत्रुतापूर्ण, नकारात्मक और गैरजरूरी था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका ने समय-सीमा नहीं बल्कि एक लक्ष्य तय किया है।’’ उनके मुताबिक प्योंगयांग ने कहा था कि अगर वाशिंगटन उन्हें स्वीकार्य योग्य प्रस्ताव देने में नाकाम रहता है तो वह एक ‘‘नया तरीका’’ अपनाएगा, हालांकि नया तरीका क्या होगा इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया था।

वहीं ताजा वार्ता के लिए द्वार भी खुले होने का संकेत देते हुए बिगन ने अपने समकक्ष उत्तर कोरिया से सीधे-सीधे कहा, ‘‘ अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। आएं इसे करें। हम यहां हैं और आपको पता है कि हम तक कैसे पहुंचना है।’’ 

टॅग्स :उत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट