लाइव न्यूज़ :

US Election 2024: लो जी हो गया कंफर्म!, राष्ट्रपति चुनाव में इस प्रत्याशी को वोट करेंगी भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली, आज किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2024 12:48 IST

US Election 2024: राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एक-दूसरे का सामना करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देUS Election 2024:रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थीं।US Election 2024: प्रायमरी चुनावों में सफलता नहीं मिली। US Election 2024: घोषणा पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

US Election 2024: भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए मतदान करेंगी। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने वाशिंगटन में हडसन इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैं ट्रंप को वोट दूंगी।" हेली ने कहा, ‘‘मैंने जो पहले कहा था मैं उस पर कायम हूं। मैंने अपने निलंबन भाषण में जो कहा था मैं उस पर कायम हूं। मुझे लगता है कि ट्रंप उन लाखों लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने मुझे वोट दिया और मेरा समर्थन करना जारी रखा।’’

उन्होंने कहा, "एक मतदाता के रूप में मैं अपनी प्राथमिकताएं ऐसे राष्ट्रपति पर छोड़ती हूं जो हमारे सहयोगियों का समर्थन करेगा और हमारे दुश्मनों को जवाबदेह ठहराएगा, जो सीमा को सुरक्षित करेगा, कोई बहाना नहीं। एक राष्ट्रपति जो पूंजीवाद और स्वतंत्रता का समर्थन करेगा, एक राष्ट्रपति जो समझता है कि हमें कम कर्ज की जरूरत है, अधिक कर्ज की नहीं।''

उन्होंने कहा, "ट्रंप इन नीतियों पर सही नहीं रहे हैं। मैंने इसे कई बार स्पष्ट किया है। लेकिन (जो) बइडन एक आपदा रहे हैं। इसलिए मैं ट्रंप को वोट दूंगी। यह कहने के बाद...मैंने अपने निलंबन भाषण में जो कहा था, मैं उस पर कायम हूं।" हेली भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल थीं।

लेकिन उन्हें प्रायमरी चुनावों में सफलता नहीं मिली। हेली ने चुनाव अभियान के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी रहे ट्रंप की महीनों तक कड़ी आलोचना की थी लेकिन अब उन्होंने ट्रंप को समर्थन देने का फैसला किया है। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने हेली की घोषणा पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :अमेरिकाWashington DCडोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा