लाइव न्यूज़ :

US Election 2020: तमिलनाडु के तुलासेंतिरापुरम गांव में कमला हैरिस की जीत के लिए विशेष प्रार्थना, जानिए क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2020 16:37 IST

उपराष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार माइक पेंस का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से है। हैरिस के पिता जमैका से जबकि मां भारत से संबंध रखती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन उम्मीदवार हैं। लोग उनकी सफलता के लिये विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कर रहे हैं।तिरुवरूर जिले में स्थित इस गांव में कई जगह पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें हैरिस को जीत के लिये शुभकामनाएं दी गई हैं।

चेन्नईः अमेरिका में जारी चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिये तमिलनाडु के तुलासेंतिरापुरम गांव के लोगों ने मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

हैरिस इस छोटे से गांव से संबंध रखती हैं। राज्य के तिरुवरूर जिले में स्थित इस गांव में कई जगह पोस्टर लगे हुए हैं, जिसमें हैरिस को जीत के लिये शुभकामनाएं दी गई हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग उनकी सफलता के लिये विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कर रहे हैं।

अमेरिका में होने वाले चुनाव में इस बार राष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बाइडेन उम्मीदवार हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार माइक पेंस का सामना डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से है। हैरिस के पिता जमैका से जबकि मां भारत से संबंध रखती थीं।

हैरिस के नाना पी वी गोपालन पूर्व राजनयिक तथा इस गांव के निवासी थे। इस गांव के निवासी अपनी नवासी को चुनाव में जीतते हुए देखना चाहते हैं। हैरिस के लिये स्थानीय धर्मशास्थ मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव वासियों ने हिस्सा लिया।

विशेष प्रार्थना में शरीक हुए तुलासेंतिरापुरम गांव के निवासी ने कहा, ''हम बस यही चाहते हैं कि वह जीत जाएं। उनका जीतना भारत, तमिलनाडु और हमारे गांव के लिये गौरव का क्षण होगा। '' अमेरिका में जारी चुनाव में लगभग 10 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। मंगलवार को छह करोड़ और मतदाता मतदान कर सकेंगे। 

हैरिस राष्ट्रपति बनना चाहती हैं : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि यह कारण ‘पर्याप्त’ है जिसके चलते वे उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में मतदान नहीं करें।

राष्ट्रपति पद का चुनाव मंगलवार को होने वाला है। इसकी पूर्वसंध्या पर चुनावी नजरिये से अहम विस्कोंसिन राज्य के केनोशा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘ वह बहुत शानदार महिला हैं, वह पहली महिला राष्ट्रपति बनना चाहती हैं। मैं ऐसा नहीं मानता। मैं ऐसा नहीं मानता, आप जानते हो, यह एक वाजिब कारण है कि सोए हुए जो के पक्ष में भी मतदान नहीं करें, सही? आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन और कमला! क्या कोई जानता था कि यह कमला कौन हैं?’’

ट्रंप ने दावा किया कि अगर 77 वर्षीय बाइडेन मंगलवार को होने वाला चुनाव जीतते हैं , तो उनके साथ उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस कुछ महीनों में ही राष्ट्रपति का पद हासिल कर लेंगी। उल्लेखनीय है कि जमैका मूल के पिता और भारतीय मूल की मां की संतान 56 वर्षीय कमला हैरिस पहली भारतीय मूल की और अश्वेत महिला हैं जिन्हें अमेरिका की प्रमुख पार्टी ने उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस के कट्टर वाम समूह की सदस्य होने का दावा किया। इससे पहले आयोवा में उन्होंने कमला नाम का भी मजाक उड़ाया था। हैरिस ने ट्रंप पर जानबूझकर उनके नाम का गलत उच्चारण करने का आरोप लगाया है

टॅग्स :अमेरिकातमिलनाडुडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनकमला हैरिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की