लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप बनाएंगे अपना सोशल मीडिया Truth, फेसबुक और ट्विटर पर अकाउंट बंद होने की वजह से लिया फैसला

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 12:12 IST

फेसबुक और ट्विटर जैसे दिग्गज सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा स्थायी तौर पर ब्लॉक किए जाने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने दिग्गज तकनीकी कंपनियों के अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के लिए ट्रुथ सोशल और टीएमटीजी बनाया है.

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान की ट्विटर पर बड़ी मौजूदगी है, फिर भी आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को खामोश कर दिया गया है.ट्विटर और फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट से भी प्रतिबंधित हैं ट्रंप.6 जनवरी को ट्रंप के समर्थकों द्वारा किए गए कैपिटल विद्रोह के बाद उठाया गया था कदम.

वाशिंगटन:फेसबुक और ट्विटर जैसे दिग्गज सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा स्थायी तौर पर ब्लॉक किए जाने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने बुधवार को अपना सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की. ट्रुथ सोशल नाम के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अगले महीने तक शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बयान में ट्रंप के हवाले से कहा गया कि मैंने दिग्गज तकनीकी कंपनियों के अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के लिए ट्रुथ सोशल और टीएमटीजी बनाया है. 

उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां तालिबान की ट्विटर पर बड़ी मौजूदगी है, फिर भी आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को खामोश कर दिया गया है. यह अस्वीकार्य है.

समूह ने एक बयान में कहा कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का स्वामित्व ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (टीएमटीजी) के पास होगा, जो एक सब्सक्रिप्शन आधारित सदस्यता वीडियो भी लॉन्च करेगा.

बता दें कि, इस साल 6 जनवरी को ट्रंप के समर्थकों द्वारा किए गए कैपिटल विद्रोह के मद्देनजर ट्विटर और फेसबुक से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

फेसबुक और ट्विटर के अलावा ट्रंप को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैपचैट से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. पिछले महीने उन्होंने अमेरिकी संघीय जज से ट्विटर पर उनका अकाउंट शुरू करने का दबाव बनाने की भी मांग की थी.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासोशल मीडियाट्विटरफेसबुकगूगलस्नैपचैट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!