लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को तत्काल बहाल करने की मांग की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 10:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,नौ फरवरी अमेरिका ने म्यांमा में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को तत्काल और पूर्ण रूप से बहाल करने की मांग की और कहा कि अमेरिका इस एशियाई देश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ खड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कहना उचित है कि हम बर्मा के लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ देश की जनता की आवाज उठाने के प्रयासों में उनके साथ खड़े हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को तत्काल और पूर्ण रूप से बहाल करने की उनकी मांग के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम शांतिपूर्ण ढंग से एक जगह इकट्ठा होने के अधिकार जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार के पक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन शामिल हैं, तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित मांग करने के अधिकार, प्राप्त करने के अधिकार , ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से सूचना देने के अधिकार का समर्थन करते हैं।’’

गौरतलब है कि म्यांमा की सेना ने पिछले सप्ताह देश की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करके देश पर अपना नियंत्रण कर लिया और नेताओं को हिरासत में ले लिया।

सेना का आरोप है कि देश में हाल ही में हुए चुनावों में धांधली हुई थी और स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची सरकार ने इसकी कोई जांच नहीं कराई है। देश के निर्वाचन आयोग ने इस आरोपों को खारिज किया है।

प्राइस ने कहा कि म्यांमा में सेना की ओर से हाल ही में लोगों के इकट्ठा होने पर लगाई गई पाबंदी संबंधी घोषणा से चिंतित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बर्मा में तथा पूरे विश्व में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के उद्देश्य के लिए इकट्ठे होने सहित शांतिपूर्ण तरीके से कहीं एकत्रित होने के अधिकार का मजबूती से समर्थन करते हैं।’’

रिपब्लिकन पार्टी के नेता मिच मैकनल ने सोमवार को बर्मा के लोगों का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब