लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के अगले महीने अमेरिका दौरे से पहले भारत जाएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, पेंटागन ने बताया क्या है यात्रा का मकसद

By भाषा | Updated: May 26, 2023 09:30 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत दौरे पर आएंगे। इस संबंध में जानकारी पेंटागन की ओर से दी गई है।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के अपने समकक्ष से मुलाकात करने के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली आएंगे। पेंटागन ने यह घोषणा की है। यह यात्रा अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले हो रही है। पेंटागन ने गुरुवार को रक्षा मंत्री की अगले सप्ताह जापान, सिंगापुर, भारत और फ्रांस की यात्रा की घोषणा की।

उसने कहा कि ऑस्टिन अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा भागीदारी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। पेंटागन ने कहा, ‘‘यह यात्रा नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की शुरुआत तथा अमेरिकी और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के लिए चल रहे प्रयासों में तेजी लाने का अवसर प्रदान करती है।’’

ऑस्टिन हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी सातवीं आधिकारिक यात्रा के तौर पर जापान से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। टोक्यो में उनकी योजना जापान के रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मुलाकात करने की है।

वहां से ऑस्टिन सिंगापुर जाएंगे जहां वह सामरिक अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान (आईआईएसएस) के 20वें ‘शंगरी-ला संवाद’ को संबोधित करेंगे। सिंगापुर के बाद ऑस्टिन नयी दिल्ली जाएंगे और फिर फ्रांस जाकर डी-डे (नॉरमैण्डी पर हमले के 79वें वर्ष) पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

टॅग्स :Lloyd Austinअमेरिकाराजनाथ सिंहजापानjapan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा